MP: प्रोटेम स्पीकर ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, बोले- नाम बदलने से क्या होता है पता चल जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2021, 04:17 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने होशंगाबाद जिले का नाम नर्मदापुरम करने का फैसला किया है। लेकिन शिवराज सिंह सरकार का यह ऐलान सियासत के केंद्र में आ चुका है।

MP: प्रोटेम स्पीकर ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, बोले- नाम बदलने से क्या होता है पता चल जाएगा

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने होशंगाबाद जिले का नाम बदलने का ऐलान किया है। इस संबंध में सीएम ने बताया कि होशंगाबाद को नर्मदापुरम करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि नर्मदा सिर्फ जलधारा नहीं है, बल्कि ऊर्जावाहिनी है, हमारी संस्कृति की पहचान है लिहाजा नाम बदलना आवश्यक है। लेकिन एमपी सरकार के इस फैसले पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने जब निशाना साधा तो प्रोटेम स्पीकर ने पलटवार किया।  

प्रोटेम स्पीकर ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश विधानसभा प्रोटेम स्पीकर ने होशंगाबाद नाम बदलने पर दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी; "... होशंग शाह कौन था? क्या आप डाकू या नर्मदा का इतिहास सिखाएंगे? अपना नाम बदलकर यूनिस रखें, नाम बदलकर 'पप्पू भैया' को इस्माइल करें। यह आपको बताएगा कि जब आप नाम बदलते हैं तो क्या होता है।



दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था
कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि दरअसल बीजेपी के पास अब करने के लिए कुछ बचा नहीं है तो वो लोग इस तरह की हरकतों पर उतर आते हैं। आज प्रदेश के लोग बुनियादी समस्याओं से दो चार हो रहें और सरकार व्यर्थ के विषयों को उठा रही है। देश के सामाजिक ताने बाने को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश की जनता शिवराज सरकार से हिसाब किताब मांग रही है तो ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। क्या मध्य प्रदेश के इतिहास में होशंगशाह की कोई भूमिका नहीं थी। क्या सिर्फ धर्म के आधार पर ही ऐतिहासिक शख्सियतों को मुल्यांकन किया जाएगा। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!