Rape Case In Bhopal: दोस्त ने दिया दगा! भोपाल में फेसबुक फ्रेंड ने किया रेप, मिलने के लिए बुलाया था होटल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 12:59 PM IST

Rape Case In Bhopal: भोपाल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके फेसबुक फ्रेंड ने उसका रेप किया है। शादी का वादा करने के बाद अब मुकर रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Rape Case In Bhopal: दोस्त ने दिया दगा! भोपाल में फेसबुक फ्रेंड ने किया रेप, मिलने के लिए बुलाया था होटल
Photo Credit: ANI

Rape Case In Bhopal: भोपाल में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि हनुमानगंज पुलिस ने युवती की शिकायत पर ग्रेजुएशन कर रहे आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले लड़के से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। एक दिन आरोपी ने उसे मिलने के बहाने होटल में बुलाया था। अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। मिली जानकारी के अनुसार अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

भोपाल पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद रेप की कई घटनाएं सामने निकलकर आती रहती हैं। फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक, माता मंदिर क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की लड़की करीब पांच साल पहले 9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। वर्तमान में अब वह घर में ही रहती है। युवती ने पुलिस को बताया कि स्कूल में इलाके में रहने वाला अंकुर सेन 11वीं में पढ़ा करता था। उससे जान-पहचान भी थी। स्कूल छूटने के बाद दोनों कभी नहीं मिले। इसी साल अंकुर से फेसबुक ऐप के जरिए दोस्ती हुई। युवती ने बताया है कि मार्च 2022 में अंकुर ने उसे मिलने के लिए हनुमानगंज इलाके में बुलाया था। वह उसे बात करने के बहाने होटल में लेकर पहुंच गया। जहां, उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसने शादी करने का वादा कर उसे चुप करा दिया था।

शादी से मुकरा आरोपी

जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद लड़की की तबियत बिगड़ने लगी। तीन दिन पहले जब लड़की की मां ने उससे तबियत के बारे में पूछा तो उसने अंकुर के करतूतों के बारे में बताया। इसके बाद यह बात उसकी मां ने अंकुर के मम्मी-पापा को अपने घर बुलाकर बताई। इस पर अंकुर के माता-पिता ने शादी से इंकार कर दिया। अंकुर भी शादी से मुकर गया। बता दें कि इस पर लड़की ने थाने में मामला दर्ज करा दिया। लड़की ने पुलिस को बताया है कि अंकुर ग्रेजुएशन कर रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!