Khesari and akshara Singh Bhojpuri song Tsunam: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह जब जब साथ आते हैं तो तहलका मच जाता है। दोनों सितारों ने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और लगभग सभी प्रोजेक्ट्स हिट रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। ये खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह एक बार फिर भोजपुरी गाने सुनामी में साथ नजर आए हैं। कुछ ही देर पहले ये गाना रिलीज हुआ है और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। गाने में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल अखिलेश कश्यप के हैं जबकि म्यूजिक राज गाजीपुरी का है। शुभम तिवारी ने इस गाने को कंपोज किया है।
End of Article
