Zarurat Song: रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड होने लगा गोलू राज और पूनम दुबे का गाना, एक दिन में मिले एक मिलियन व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 01:11 PM IST

Poonam Dubey Bhojpuri Song Zarurat: पूनम दुबे और गोलू राज की जोड़ी का गाना जरूरत यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाने को एक दिन में ही एक मिलियन व्यूज मिल गए हैं। यहां पर देखें ये गाना...

Zarurat Song: रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड होने लगा गोलू राज और पूनम दुबे का गाना, एक दिन में मिले एक मिलियन व्यूज

Golu Raj Poonam Dubey Bhojpuri Song: भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की सिजलिंग डीवा पूनम दुबे और लोकप्रिय सिंगर गोलू राज का गाना 'ज़रूरत' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ दिन में ही गाने को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।  यही नहीं, गाने के रिलीज कार्यक्रम के दौरान ही एक्टर गोलू राज का ऑफिसियल यूट्यूब चैनल GR एंटरटेनमेंट भी लांच किया गया है।

 'ज़रूरत' गाने को गोलू राज ने अमृता दीक्षित के साथ गाया है, जबकि म्यूजिक वीडियो में पूनम दुबे का जलवा खूब देखने को मिला है। इस गाने में लिरिक्स और म्यूजिक रौशन सिंह विश्वास का है। गाने के रिलीज के मौके पर गोलू राज ने कहा कि भोजपुरी प्यारी भाषा है और हम कुछ अलग करना चाहते थे। इसी सोच के साथ हम ये गाना लेकर आये हैं। यह गाना बेहद खूबसूरत है, इसलिए आप जरूर सुने। उन्होंने कहा कि आज हमारा एक चैनल भी रिलीज हुआ है, जी आर एंटरटेनमेंट के नाम से। इस चैनल पर उन सभी कलाकारों को भी मौका मिलेगा, जिनको कोई मंच नहीं मिल पाता। 

Poonam Dubey

ऐसी है गाने की कहानी
पूनम दुबे गाने में शादीशुदा महिला के रोल में नजर आ रही हैं। वहीं, गोलू राज उनके पति हैं। गाने को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। इस मौके पर पूनम दुबे ने कहा कि यह गाना आपको अलग फील देगा। बात भोजपुरी की नही, एक कला की है। मेरे लिए भाषा मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि जरूरत को आपके प्यार और आशीर्वाद की है। आप सब इसे जरूर देखें - सुनें। गोलू राज का ऑफिसियल यूट्यूब चैनल GR एंटरटेनमेंट का पहला गाना काला सूट वाली भी रिलीज हुआ। 

आपको बता दें कि गोलू राज बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वहीं, पूनम दुबे ने जो जीता वही सिकंदर', 'हमार फर्ज', 'बाबा रंगीला', 'हम हैं जोड़ी नंबर वन', 'रंगदारी टैक्स', 'चना जोर गरम' सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!