Bhojpuri Song: जनता दरबार में तलाक मांगने पहुंची अंतरा सिंह प्रियंका, वायरल हुआ गाना 'साईया गेलै जनता दरबार'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 08:43 PM IST

Bhojpuri song Saiya Gelay Janta Darbar: 'साईया गेलै जनता दरबार', जिसमें पति - पत्नी तलाक के लिए जनता दरबार में पहुंच जाते हैं धूम मचा रहा है।  इसके बाद जो होता है, वह आपके दिल को छू लेगा। यहां पर देखें गाने का वीडियो...

Bhojpuri Song: जनता दरबार में तलाक मांगने पहुंची अंतरा सिंह प्रियंका, वायरल हुआ गाना 'साईया गेलै जनता दरबार'

Antra Singh Priyanka Bhojpuri song Saiya Gelay Janta Darbar: पारिवारिक और सामाजिक सरोकारों को गाने के माध्यम से भोजपुरी तहजीब का परिचय कराने वाले चैनल विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून का गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। गाना के बोल हैं 'साईया गेलै जनता दरबार', जिसमें पति - पत्नी तलाक के लिए जनता दरबार में पहुंच जाते हैं।  इसके बाद जो होता है, वह आपके दिल को छू लेगा।

गाना 'साईया गेलै जनता दरबार' ( Saiya Gelay Janta Darbar) एक पारिवारिक गीत है, जिसकी प्रस्तुति व्यंग्यात्मक लेकिन मनोरंजक तरीके से की गई है। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा का मशहूर कॉमेडियन आनंद मोहन, ओम प्रकाश अकेला और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने मिलकर गाया है। इनकी तिकड़ी ने धूम मचा दी है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। यूट्यूब पर गाने को अभी तक दो लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Bhojpuri Song Antra Singh Priyanka

कॉमेडियन ने कही ये बात
गाने की कहानी की बात करें तो एक परिवार में छोटी-मोटी बात पर मियां-बीबी की टकरार हो जाती है और बात बढ़कर जनता दरबार में पहुंच जाता है। इस मामले की सुनवाई में बेहद मजेदार माहौल होता है।आपको बता दें कि गाना 'साईया गेलै जनता दरबार' का लिरिक्स अजय बच्चन ने दिया और संगीत से सजाया है टिंकू तूफानी केसरी ने। 

गाने के कोरियोग्राफर बब्बू भाई हैं। डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं। आनंद मोहन ने कहा कि गाना 'साईया गेलै जनता दरबार' आम घर परिवार की चुहलबाजी वाली कहानी पर बेस्ड है। यह लोगों को खूब पसंद भी आने वाली है। हम उन लोगों से भी गुजारिश करेंगे, जिन्होंने अभी तक यह गाना नहीं देखा है। वो जरूर देखें।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!