Priyanka Khera Photos: पवन सिंह की एक्ट्रेस प्रियंका खेरा ने ब्लैक ड्रेस ढाया कहर, हॉटनेस से लूटी महफिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 01:37 PM IST

Bhojpuri Actress Priyanka Khera: भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। प्रियंका पवन सिंह के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका ने ब्लैक ड्रेस में अपनी कुछ फोटो शेयर की जिसमें वह बेहद बोल्ड लग रही हैं।

Priyanka Khera Photos: पवन सिंह की एक्ट्रेस प्रियंका खेरा ने ब्लैक ड्रेस ढाया कहर, हॉटनेस से लूटी महफिल
Photo Credit: Instagram

Pawan Singh Actress Priyanka Khera: भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा भोजपुरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। आए दिन वह इंटरनेट पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, जिसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने को मिलता है। हाल ही में प्रियंका ने ब्लैक ड्रेस अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनका अंदाज देख फैंस फिदा हो गए। ब्लैक ड्रेस में प्रियंका ने खूब फोटोशूट कराया और इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। बता दें कि प्रियंका पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘याद आती नहीं’ में काम कर चुकी हैं। ये वीडियो जबरदस्त हिट हुआ था और गाने के बाद प्रियंका और भी पॉपुलर हो गईं।

ब्लैक ड्रेस में प्रियंका ने बरपाया कहर

वैसे तो प्रियंका का हर लुक फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट में अपना जबरदस्त ग्लैमरस और सिजलिंग लुक दिखाया। इंस्टाग्राम पर प्रियंका खेरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-“ बस खुद बनो, कोई बेहतर नहीं है”। इन तस्वीरों में प्रियंका की हॉटनेस और अदाएं देखते ही बनती हैं। वहीं तस्वीरों में एक्ट्रेस खूब पोज देती नजर आ रही हैं।

प्रियंका के अंदाज पर फिदा हो गए फैंस

ब्लैक ड्रेस में प्रियंका की खूबसूरती और अंदाज पर फैंस फिदा हो गए। यही कारण है कि तस्वीरें शेयर करते ही उनके पोस्ट पर फैंस के ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं। उनके पोस्ट पर अब तक 53 हजार से ज्यादा लाइक्स देखे जा सकते हैं और लोग कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा-‘किलर लुक’, एक यूजर तो प्रियंका की फिटनेस पर फिदा हो गए और सवाल करते हुए लिखा-‘ऐसा फिगर कैसे बनेगा बताओ’, वहीं एक और ने लिखा-‘ आपके लिए ब्लैक पहनने पर बैन लगाना चाहिए, क्योंकि इसमें आप बहुत हॉट लगती हैं’, तो एक यूजर ने उन्हें ‘स्वर्ग की अप्सरा’ कहा। इसी तरह के कई कमेंट्स प्रियंका के पोस्ट पर देखे जा सकते हैं।

बात करें प्रियंका खेरा के काम की तो वह मुख्य रूप से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वह मॉडल, आर्टिस, इन्फ्लुएंसर और डांसर भी हैं। प्रियंका भोजपुरी फैंस के बीच तब और चर्चा में आ गई जब उन्हें भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘याद आती नहीं’ में देखा गया। इस वीडियो के हिट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!