Rani Chatterjee Song: रानी चटर्जी के ये 5 आइटम नंबर देख झूमने पर हो जाएंगे मजबूर, लटके-झटके से मचाया कहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 10:17 AM IST

Rani Chatterjee Item song: एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। रानी की अदाओं के तो लोग पहले से ही कायल हैं। लेकिन अपने डांस मूव्स को लेकर भी एक्ट्रेस चर्चा में रहती हैं। बात करें उनके आटाइम नंबर की तो, रानी ने भोजपुरी के कई आइटम नंबर में जबरदस्त ठुमके लगाकर बवाल मचा दिया।

Rani Chatterjee Song: रानी चटर्जी के ये 5 आइटम नंबर देख झूमने पर हो जाएंगे मजबूर, लटके-झटके से मचाया कहर
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Item Song: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस है, जोकि ना सिर्फ भोजपुरी दर्शक बल्कि देशभर में मशहूर हैं। वह सभी भोजपुरी स्टार्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। यही कारण है कि आज रानी इतनी पॉपुलर हैं कि किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रानी ने भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की। वह अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। लेकिन इसी के साथ उनके डांस को भी खूब पसंद किया जाता है। अगर आप रानी का डांस देख लेंगे तो बॉलीवुड की नोरा फतेही और सनी लियोनी का डांस भी भूल जाएंगे। रानी अपने डांस मूव्स से इंटरनेट पर सनसनी मचा देती है।

रानी चटर्जी को भोजपुरी की कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में आइटम नंबर करते हुए देखा गया। लोग रानी के लटके-झटके और ठुमके के दीवाने हैं। वैसे तो रानी भोजपुरी की कई फिल्मों में अपने डांस से तहलका मचा चुकी हैं। लेकिन रानी चटर्जी के इन टॉप 5 आइटम नंबर को फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया और यूट्यूब पर भी इसे खूब व्यूज मिले।

 चालू करा जेनरेटर एकर देखल जाव थियेटर

'चालू करा जेनरेटर एकर देखल जाव थियेटर' गाने में रानी ने खूब ठुमके लगाएं। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'घायल योद्धा' का है। इस गाने में रानी ब्लू कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही है। रानी ने अपने डांस और बोल्डनेस के साथ आग लगा दी।

मेरी विस्की से रिस्की जवानी है

रानी चटर्जी के कई हिट गानों और टॉप आइटम नंबर में 'मेरी विस्की से रिस्की जवानी है' भी एक है। इस गाने में रानी के साथ निशार खान की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। ये गाना 2017 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'शिव रक्षक' का है।

यूपी बिहार में बलवा करा देम

यूपी बिहार में बलवा करा देम गाना खूब हिट हुआ। इस गाने को आज भी यूट्यूब पर खूब देखा जाता है। घाघरा चोली पहने हुए रानी ने इस गाने पर खूब ठुमके लगाए। यह आइटम भी भोजपुरी फिल्म 'घायल योद्धा' का है।

जोबनिया जलेबी

भोजपुरी आइटम नंबर में अपने ठुमको से यूपी-बिहार हिलाने के साथ ही रानी बॉलीवुड में भी अपने डांस से धमाल मचा चुकी हैं। कुछ समय पहले रानी का हिंदी आइटम नंबर ‘जोबनिया जलेबी’ रिलीज हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने लुक और डांस से लोगों का दिल जीत लिया। जोबनिया जलेबी गाने के साथ ही रानी चटर्जी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया।

छिहतरों लेमचूस चुसल

छिहतरों लेमचूस चुसल गाने में रानी चटर्जी के साथ मोनालिसा तो भी देखा गया। दोनों भोजपुरी बालाएं इस गाने में डांस के साथ एक-दूसरे को ताना मारते हुए नीचा दिखा रही है। छिहतरों लेमचूस चुसल गाने का वीडियो भी इटरनेट पर खूब वायरल हुआ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!