Shweta Tiwari: एक्स पति राजा चौधरी के साथ भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं श्वेता तिवारी, जानें डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 08:55 AM IST

Actress Shweta Tiwari: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने काम के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में इस जोड़ी ने खूब धमाका किया।

Shweta Tiwari: एक्स पति राजा चौधरी के साथ भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं श्वेता तिवारी, जानें डिटेल्स
Photo Credit: Instagram

Shweta Tiwari Raja Chaudhary Bhojpuri Film: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। वह भोजपुरी सिनेमा जगत में भी फेमस हैं। श्वेता कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि श्वेता को असली पहचान टीवी धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ से मिली। इसमें उन्हें प्रेरणा के किरदार में देखा गया था। लेकिन अपने काम के साथ ही श्वेता पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। श्वेता ने दो बार शादी की लेकिन इसके बावजूद उन्हें सच्चा जीवनसाथी का प्यार नसीब नहीं हुआ और दोनों पतियों से अलग होने के बाद श्वेता अकेली ही दो बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

श्वेता कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। खास बात तो यह है कि श्वेता अपने पहले पति राजा चौधरी के साथ भी भोजपुरी फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। भले ही रियल लाइफ में श्वेता और राजा चौधरी की जोड़ी फ्लॉप रही हो लेकिन फिल्मों में इनकी जोड़ी ने खूब धमाल मचाया।

इस भोजपुरी फिल्म में साथ नजर आए थे श्वेता-राजा

श्वेता तिवारी एक नहीं बल्कि कई भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचा चुकी हैं। यही कारण है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है। श्वेता ने भोजपुरी फिल्म ‘हमार सैंया हिन्दुस्तानी’ के साथ भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। इसमें उनके साथ रवि किशन और पूर्व पति राजा चौधरी नजर आए थे। इसके बाद श्वेता ‘ए भौजी के सिस्टर’ और ‘कब अईबू अंगना हमार’ और ‘सबसे बड़ा रुपया’ जैसी फिल्मों में नजर आई।

श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ

श्वेता तिवारी ने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी के साथ 1998 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया। श्वेता और राजा की एक बेटी पलक है। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली के साथ शादी की। लेकिन अभिनव से भी कुछ सालों के बाद श्वेता अलग हो गईं। अभिनव और श्वेता का एक बेटा भी है। फिलहाल श्वेता सिंगल मदर के तौर पर अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!