Amrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे-पवन सिंह के गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 03:31 PM IST

Amrapali Dubey Pawan Singh Song Raate Diya Buta Ke: आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का गाना रातें दिया बुता के ने नया रिकॉर्ड बना दिया। गाने को 500 मिलियन व्यूज मिल गए हैं।

Amrapali Dubey Song: आम्रपाली दुबे-पवन सिंह के गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Pawan Singh Amrapali Dubey Song.आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का क्वीन कहा जाता है। वहीं, पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार है। ऐसे में दोनों के गाने यूट्यूब पर जमकर सुने जाते हैं। आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के गाने रातें दिया बुता के ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गाने को 500 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। 
 
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का गाना 'रातें दिया बुता के पिया क्या किया' (Raate Diya Buta Ke) साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म सत्या का है। ये पहला भोजपुरी गाना था जिसे यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज मिले थे। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इंदु सोनाली ने आम्रपाली दुबे को आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स  सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे थे। वहीं, इसे छोटे बाबा ने डायरेक्ट किया था। गाने में आम्रपाली दुबे लाल रंग की साड़ी में बेहद सुंदर लग रही है। वहीं, पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की केमेस्ट्री को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया।

मिले एक मिलियन से अधिक लाइक
आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के इस गाने को एक मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है। गाना वेव म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर इस गाने पर कई रील्स भी बनाई गई थी। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। वहीं, रादेवन ने इसे कोरियोग्राफ किया है। साल 2017 में आई भोजपुरी फिल्म सत्या में पवन सिंह लीड रोल में थे। इस फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट अक्षरा सिंह लीड रोल में थीं। आम्रपाली दुबे के अलावा निधि झा ने भी फिल्म के एक गाने में स्पेशल अपीरियंस दी थी। 

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह  सात फेरे,‘रहना है तेरी पलकों की छांव में', मेरा नाम करेगी रौशन' जैसे सीरियल्स में काम किया है।   
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!