Rani Chatterjee Song up bihar me balwa kara dem: रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें भोजपुरी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। फैंस के बीच रानी अपनी फिल्मों और गानों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। रानी भोजपुरी की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्होंने कई हिट गाने भी दिए। रानी का नाम भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वैसे तो रानी के गाने हमेशा ही फैंस के बीच खूब सुने और देखे जाते हैं। लेकिन इनदिनों उनका एक गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में ना सिर्फ रानी का बोल्ड अंदाज बल्कि उनका धमाकेदार डांस भी देखने को मिल रहा है।
‘यूपी बिहार में बलवा करा देम’ गाने में रानी का डांस
‘यूपी बिहार में बलवा करा देम’ गाने में रानी के डांस की खूब तारीफ की जा रही है। इस गाने में रानी धमाकेदार ठुमके लगाती नजर आ रही है। उन्होंने लाल और हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है। इस लुक में रानी बेहद बोल्ड लग रही हैं। यही कारण है कि गाने में रानी ने अपने डांस और लुक दोनों से ही खूब तारीफें बटोरीं। बता दें कि रानी चटर्जी का गाना ‘यूपी बिहार में बलवा करा देम’ भोजपुरी फिल्म ‘कसम दुर्गा की’ का है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 162,569 व्यूज (खबर बनाने तक) मिल चुके हैं।
यहां देखें गाने का वीडियो-
भोजपुरी इंडस्ट्री में मशहूर हैं रानी
रानी चटर्जी आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब मशहूर हैं और वह किसी पहचान की मोहताज नहीं। रानी ने अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान हासिल की। वह कई बड़े भोजपुरी एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। अब तो रानी के बोल्डनेस के चर्चे सिर्फ भोजपुरी दर्शकों के बीच ही नहीं बल्कि देशभर में मशहूर हैं। रानी भोजपुरी फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज ‘मस्तराम’ में भी काम कर चुकी हैं।
2003 में शुरू की थी करियर
रानी चटर्जी ने 2003 में भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ के साथ भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। रानी की पहली ही फिल्म जबरदस्त हिट रही और फिल्म को कई पुरस्कार मिले। अपने फिल्मी करियर के दौरान रानी ने अपार सफलता और नाम हासिल की। आने वाले दिनों में वह बाबुल की गलियां और लेडी सिंघम जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

