Bhojpuri Song: ‘ट्यूशन वाली’ के प्यार में दिल हार बैठे खेसारी लाल यादव, नया गाना इंटरनेट पर मचा रहा धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 11:24 AM IST

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना इनदिनों यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम है ‘ट्यूशन वाली’। गाने में खेसारी लाल की जोड़ी आस्था सिंह के साथ देखने को मिल रही है।

Bhojpuri Song: ‘ट्यूशन वाली’ के प्यार में दिल हार बैठे खेसारी लाल यादव, नया गाना इंटरनेट पर मचा रहा धूम
Photo Credit: YouTube

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Tution Wali: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने एक्टर और सिंगर हैं। उनकी फिल्मों और गानों को लेकर फैंस के बीच हमेशा ही क्रेज देखने को मिलता है। खेसारी लाल के नए गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसारी लाल के गाने रिलीज होते हैं हिट हो जाते हैं। यही कारण है उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में सावन के मौके पर खेसारी लाल के खूब गाने रिलीज हुए, जिसने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया। अब सावन के बाद खेसारी लाल का एक नया गाना ‘ट्यूशन वाली’ रिलीज हुआ है जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। गाने में खेसारी लाल के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री गाने में खूब पसंद की जा रही है।

ट्यूशन वाली पर दिल हार बैठे खेसारी

भोजपुरी सॉन्ग ‘ट्यूशन वाली’ गाने के वीडियो को बहुत खूबसूरती से फिल्माया गया है। गाने में खेसारी लाल और आस्था सिंह दोनों कॉलेज स्टूडेंट्स के रूप में नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी की खूबसूरत लव स्टोरी के साथ ही जबरदस्त डांस भी देखने को मिल रहा है।

फैंस भी ‘ट्यूशन वाली’ पर लुटा रहें प्यार

खेसारी लाल ट्यूशन वाली पर तो फैंस ‘ट्यूशन वाली’ गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। यही कारण है कि गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। बता दें कि ट्यूशन वाली गाना यूट्यूब के आदिशक्ति फिल्म्स चैनल पर 13 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया था और अब इसे 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखिए ट्यूशन वाली गाने का वडियो-

खेसारी लाल यादव वर्कफ्रंट

खेसारी लाल यादव हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी रहते हैं। इनदिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के अलावा भी खेसारी एक और गाने को लेकर चर्चा में है। इस गाने के लिए भोजपुरिया फैंस के साथ ही हरियाणवी फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल इस गाने में खेसारी हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के साथ गाने का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि वह ‘चटक मटक’ गाने में सपना चौधरी के साथ नजर आएंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!