Navratri 2022: नवरात्रि में धूम मचाने के लिए तैयार राकेश मिश्रा का गाना 'दशहरा में', बार-बार देखा जा रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 09:09 AM IST

Navratri 2022 Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है।नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक माता की पूजा की जाती है और इस दौरान मईया के भक्ति गीतों से साथ भक्त जयकारे लगाते हैं। भोजपुरी में भी नवरात्रि के लिए कई देवी गीत गाए गए हैं।

Navratri 2022: नवरात्रि में धूम मचाने के लिए तैयार राकेश मिश्रा का गाना 'दशहरा में', बार-बार देखा जा रहा वीडियो
Photo Credit: Instagram

Navratri 2022 Bhojpuri Devi Geet Dussehra Me: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 26 सितंबर 2022 से हो रही है। नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में घर-घर माता की पूजा-अराधना होती है और पूरा माहौल मां की भक्ति में लीन होता है। इस दौरान देवी गीतों से मईया के जयकारे भी लगाए जाते हैं। यही कारण है कि नवरात्रि के समय देवी गीतों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। भोजपुरी कलाकारों के गाने पर्व-त्योहार के उत्साह और भक्ति को दोगुना कर देते हैं। भोजपुरी में भी दुर्गा पूजा और नवरात्रि के लिए कई देवी गीत गाए गए हैं। जोकि हर साल नवरात्रि पर धूम मचाते हैं।

इस साल भी भोजपुरी के कई कलाकारों के नवरात्रि स्पेशल नए-नए गाने रिलीज होंगे। लेकिन भोजपुरी देवी गीतों के रिलीज होने के क्रम में सबसे पहले भोजपुरी एक्टर और सिंगर राकेश मिश्रा का नाम शामिल हो चुका है। राकेश मिश्रा ने नवरात्रि से पहले ही भोजपुरी देवी गीत ‘दशहरा में’ रिलीज किया है। जोकि इस साल नवरात्र और दशहरा के मौके पर भक्तों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार है। इस गाने को लोग बार-बार यूट्यूब पर देख रहे हैं।

नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ राकेश मिश्रा का देवी गीत

राकेश मिश्रा की एक्टिंग के साथ ही आवाज भी फैंस के बीच खूब पसंद की जाती है। बात करें भक्ति गीतों की तो राकेश मिश्रा हर साल ही नवरात्रि के मौके पर कई देवी गीत रिलीज करते हैं। इस बार नवरात्रि स्पेशल गानों की शुरुआत राकेश ने ‘दशहरा में’ से की है। ये गाना 01 सितंबर 2022 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

दशहरा में राकेश मिश्रा संग पसंद की जा रही रक्षा गुप्ता की जोड़ी

दशहरा में गाने के वीडियो को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में राकेश मिश्रा के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। रक्षा गुप्ता भी भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री में पहचान बना ली। दशहरा में गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया।

यहां देखिए देवी गीत दशहरा में का वीडियो:

बार-बार देखा जा रहा ‘दशहरा में’ का वीडियो

राकेश मिश्रा के भोजपुरी देवी गीत ‘दशहरा में’ को टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 1 सितंबर को रिलीज किया गया। गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है और इसके बोल छोटन मनीष ने लिखे हैं। संतीत अभिषेक तिवारी का है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 199,798 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!