Prachi Singh Video: मराठी मुलगी बनीं भोजपुरी की प्राची सिंह, Oo Antava गाने पर देखें किलर मूव्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 10:35 PM IST

Prachi Singh Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह ने मराठी मुलगी बनकर साउथ के हिट सॉन्ग Oo Antava पर जमकर डांस किया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें प्राची के डांस के साथ ही उनके लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Prachi Singh Video: मराठी मुलगी बनीं भोजपुरी की प्राची सिंह, Oo Antava गाने पर देखें किलर मूव्स
Photo Credit: Instagram

Prachi Singh Oo Antava Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस के कायल हैं। बोल्ड अदाओं के कारण ही प्राची को भोजपुरी सिनेमा की ‘सनी लियोनी’ के नाम से जाना जाता है। वैसे तो प्राची अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इन दिनों उनका अलग ही अवतार देखने को मिला। भोजपुरी की प्राची सिंह मराठी मुलगी बनकर सभी के होश उड़ा दिए। मराठी मुलगी लुक में उन्होंने ऐसा डांस किया कि साउथ की सामंथा भी फीकी पड़ गईं। सोशल मीडिया पर प्राची का यह डांस वीडियो इन दिनों छाया हुआ है और जमकर वायरल हो रहा है।

प्राची ने फ्लॉन्ट की अपनी टोंड बॉडी

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी प्राची सिंह डार्क पर्पल और येलो कलर की ड्रेस में मराठी मुलगी लुक में नजर आ रही हैं। अपने मराठी लुक शेयर करते हुए प्राची ने इंस्टाग्राम कैप्शन भी मराठी में ही लिखा। हालांकि इस लुक में भी प्राची हमेशा की तरह अपने फिगर को फ्लॉन्ट करने में पीछे नहीं हटीं और अपने टोंड बॉडी को खूब फ्लॉन्ट किया। प्राची के लुक पर फैंस फिदा हो गए और उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट और प्यार बरसाया।

Oo Antava पर किया जमकर डांस

मराठी मुलगी बनकर प्राची ने फोटो के साथ ही वीडियो भी शेयर की है। एक वीडियो में प्राची पिछले साल रिलीज हुई अर्जुन अल्लू और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के आइटम सॉन्ग Oo Antava पर डांस करती नजर आईं। ओरिजिनल सॉन्ग पर साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने डांस किया था जिसकी खूब तारीफ की गई थी। लेकिन प्राची ने इस सॉन्ग पर डांस करते हुए तारीफें बटोर ली। इसमें उनके किलर डांस मूव्स और एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ हो रही है।फैंस के बीच प्राची का ये डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

कोहिनूर की तारा में नजर आएंगी प्राची

वैसे प्राची हमेशा ही वायरल और ट्रेंडिंग सॉन्ग पर इंस्टाग्राम रील और वीडियो बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर प्राची की लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है जो उनके फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बात करें प्राची के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘कोहिनूर की तारा’ में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग से उनकी सादगी और सिंपल लुक वायरल हुआ था, जो काफी चर्चा में रही, क्योंकि प्राची ज्यादातर बोल्ड और बिकनी अवतार में ही नजर आती हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!