Khesari lal Sawan Song: सावन में खेसारी लाल यादव संग कीजिए 'भक्ति के फील', देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 06:58 AM IST

Khesari lal Sawan Song 2022: खेसारी लाल यादव के नए-नए सावन गीत एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं, जो यूट्यूब पर छाए हुए हैं। इस बीच फैंस खेसारी लाल के सावन सॉन्ग ‘भक्ति के फील’ को खूब पसंद कर रहे हैं और गाना यूट्यब पर वायरल हो रहा है।

Khesari lal Sawan Song: सावन में खेसारी लाल यादव संग कीजिए 'भक्ति के फील', देखें वीडियो
Photo Credit: YouTube

Khesari lal Yadav Sawan Song Bhakti Ke Feel: भोजपुरी के ट्रेंडिग सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव को हिट मशीन कहा जाता है। क्योंकि खेसारी के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। यही कारण है कि फैंस के बीच खेसारी के गानों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। खेसारी के गाने यूपी-बिहार से लेकर देशभर में खूब पसंद किए जाते हैं। सावन माह में भी खेसारी के नए-पुराने गानों की भक्तों के बीच खूब डिमांड होती है। सावन शुरू होने के पहले से ही खेसारी के कई सावन गीत रिलीज हुए जोकि सावन में धूम मचा रहे हैं। शिवभक्त खेसारी ने इन गानों पर खूब झूम रहे हैं।

सावन के मौके पर खेसारी लाल यादव ने भोलेनाथ की भक्ति पर आधारित कई गाने रिलीज किए। इस बीच उनका एक और भोजपुरी सावन सॉन्ग यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे काफी सर्च कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘सावन में फील’। सावन में फील गाना शिवजी को समर्पित है।

शिव भक्तों को पसंद आ रहा ‘भक्ति के फील’ गाना

खेसारी लाल यादव का नया सावन सॉन्ग ‘भक्ति के फील’ 9 जुलाई को रिलीज किया गया। गाने को ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जोकि अब तक तहलका मचा रहा है। गाने को यूट्यूब पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और संगीत दिया है श्याम सुंदर ने। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस महिमा की जोड़ी देखने को मिल रही है।

यहां देखिए भक्ति के फील गाने का वीडियो

सावन में खेसारी के रिलीज हुए कई गाने

सावन के महीने में खेसारी लाल के नए-पुराने सभी गाने वैसे तो खूब सर्च किए जा रहे हैं। लेकिन खेसारी लाल के सावन स्पेशल कई न्यू सॉन्ग भी हाल ही में रिलीज हुए। भक्ति के फील से पहले खेसारी लाल का गाना ‘देवघर में दर्द’ ने भी यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया। इस गाने में खेसारी एक्ट्रेस मेघाश्री के साथ नजर आएं। गाने में कांवर लेकर बाबाधाम की यात्रा को दिखाया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!