Bhojpuri Song: शिवभक्तों को पसंद आ रहा खेसारी लाल का गाना ‘भोला संघे फोटो', यूट्यूब पर मिल रहे खूब लाइक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 02:58 PM IST

Khesari Lal Song: सावन में खेसारी लाल के कई गाने रिलीज हुए। इस बीच उनका नया गाना खूब धूम मचा रहा है, जिसका नाम है ‘भोला संघे फोटो’। यूट्यूब पर गाना खूब छाया हुआ है वहीं गाने में एक्ट्रेस रानी के साथ खेसारी की जोड़ी भी काफी पसंद की जा रही है।

Bhojpuri Song: शिवभक्तों को पसंद आ रहा खेसारी लाल का गाना ‘भोला संघे फोटो', यूट्यूब पर मिल रहे खूब लाइक्स
Photo Credit: YouTube

Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा जगत के ट्रेडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने को लेकर लोगों के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। वह भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार और हिट मशीन जैसे नामों में जाने जाते हैं। क्योंकि उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं और हिट हो जाते हैं। बात करें सावन माह की तो, शिवजी की भक्ति के इस पवित्र माह पर आधारित खेसारी लाल के एक नहीं बल्कि कई गाने रिलीज हुए।

खेसारी लाल यादव का हाल ही में  सावन, बोलबम, कावंड़ यात्रा और शिवजी पर आधारित कई गाने लॉन्च हुए। अब इस बीच खेसारी का एक और नया सावन गीत ‘भोला संघे फोटो’ शिवभक्तों के बीच छाया हुआ है। ‘सुन ते राजा पीके के गांजा 2’, ‘देवघर में दर्द’, ‘चलS देवघर ए जान…’, ‘बोलबम के साड़ी’ वरदान चाही तीन’ और  ‘कोका कोला बोलबम’ जैसे गानों के साथ खेसारी लाल ने सावन के माह में माहौल भक्तिमय कर दिया। लेकिन ‘भोला संघे फोटो’ गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। शिवभक्त गाने को बार-बार सुन रहे हैं और अपना प्यार दे रहे हैं।

एक्ट्रेस रानी संग खूब पसंद की जा रही जोड़ी
भोला संघे फोटो गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस रानी नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में खूब पसंद की जा रही है। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी की को-स्टार रानी कहती हैं कि- भोलेबाबा इस दुनिया के हीरो हैं और उनके आगे सब जीरो हैं, आगे से भीड़ हटवाई न जाए, भोला संग फोटो खिंचावाई न जाए। गाने में खेसारी और रानी के लुक को भी पसंद किया जा रहा है। खेसारी भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं तो वहीं रानी पीले रंग की साड़ी, भखरा सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ी में बिल्कुल देसी लुक में नजर आ रही है।

खेसारी लाल का गाना ‘भोला संघे फोटो' 23 जुलाई को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. संगीत आर्या शर्मा का है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 1,359,727  व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!