Amrapali Dubey Video: आम्रपाली दुबे ने सावन में शिवजी से मांगा ये वरदान, बोलीं- 'दूल्हा देहाती चाही'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 06:30 PM IST

Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह भगवान शिवजी से दूल्हा मांग रही है। वह कहती है- ‘दूल्हा देहाती चाही’। वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन देखे जा सकते हैं।

Amrapali Dubey Video: आम्रपाली दुबे ने सावन में शिवजी से मांगा ये वरदान, बोलीं- 'दूल्हा देहाती चाही'
Photo Credit: Instagram

Amrapali Dubey Viral Video Dulha Dehati Chahi: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। आम्रपाली अपनी फिल्मों और गानों को लेकर खूब चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे अपनी एक्टिंग के साथ ही डांस, एक्सप्रेशन, लुक और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती। यही कारण है कि उन्हें भोजपुरी क्वीन के नाम से जाना जाता है। आम्रपाली फैंस के बीच खूब पॉपुलर हैं यही कारण है कि उनकी फोटो-वीडियो सामने आते ही खूब वायरल होती है। फिलहाल आम्रपाली अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

आम्रपाली ने शिवजी से मांगा दूल्हा

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो-वीडियो हमेशा ही फैंस के साथ शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस खूब रील्स भी बनाती है। हाल ही में आम्रपाली ने एक रील बनाया जिसे लेकर वह अब तक चर्चा में बनी हुई हैं। वीडियो में आम्रपाली सावन के मौके पर भगवान शिवजी से दूल्हा मांग रही है। वीडियो में एक्ट्रेस का एक्सप्रेशन और लुक काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वीडियो में आम्रपाली कहती है-‘दूल्हा देहाती चाही’। बता दें कि आम्रपाली ने ये रील वीडियो शिल्पी राज के गाने ‘दूल्हा देहाती चाही’ पर बनाया है। जिसमें वह लिपसिंग करते हुए कमाल के एक्सप्रेशन दे रही है। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अब तक आम्रपाली के इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया हैं और यूजर्स के कमेंट्स भी पोस्ट में देखे जा सकते हैं।

आम्रपाली के रील्स पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

आम्रपाली ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘प्लीज ना बाबा’। आम्रपाली दुबे ने जैसे ही इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम जी आपको भी देहाती ही चाहिए’। दूसरे ने लिखा, ‘जरूर मिलेगा’। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘मिल जाएगा दी चिंता मत कीजिए और वो बहुत ही लकी होगा जो आपको पाएगा।’ इसी तरह के कई कमेंट्स आम्रपाली के पोस्ट पर देखे जा सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!