Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी संग भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा यादव का रेन डांस, हॉट अंदाज से फैंस के छूटे पसीने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 11:53 AM IST

Khesari Lal Yadav Anupama Yadav New Bhojpuri Song Lag Jayi Aag viral video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का नया गाना लग जाएगी आग हो गया है। गाने में खेसारी और अनुपमा यादव का जबरदस्‍त रोमांस देखने को मिल रहा है।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी संग भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा यादव का रेन डांस, हॉट अंदाज से फैंस के छूटे पसीने

Khesari Lal Yadav Anupama Yadav New Bhojpuri Song Lag Jayi Aag viral video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का नया गाना लग जाएगी आग हो गया है। गाने में खेसारी और अनुपमा यादव का जबरदस्‍त रोमांस देखने को मिल रहा है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना आते ही वायरल होता है और ये गाना भी रिलीज के साथ ही छा गया है। वहीं अनुपमा यादव की भी भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। 

इस गाने में अनुपमा यादव लाल रंग की साड़ी पहनकर अपनी अदाओं का जादू चलाती नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव भी अनुपमा यादव का अंदाज देख घायल हो जाते हैं। इसके बाद दोनों सितारों का रेन डांस नजर आता है। फैंस दोनों के इस अंदाज को देख मस्‍ती से भर गए हैं। यह गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। कुछ ही घंटे में इसे 10 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। 

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सर्वाधिक लोकप्रिय कलाकार हैं। उनकी फ‍िल्‍में और गाने काफी चर्चित हैं। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है और उनकी फॉलोइंग बॉलीवुड सितारों जैसी ही है। उनके कार्यक्रमों में लाखों लोग जुटते हैं। नेपाल में आयोजित कार्यक्रम में भी उनकी एक झलक पाने को हजारों लोग पहुंचे थे। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!