Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में छिड़ी जुबानी जंग, आपस में भिड़े भोजपुरी के दो दिग्‍गज सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 07:13 AM IST

मीडिया में चर्चा है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच झगड़ा चल रहा है और अब तो ये जंग सरेआम हो चुकी है। अब दोनों सितारे एक दूसरे के खिलाफ खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं।

Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में छिड़ी जुबानी जंग, आपस में भिड़े भोजपुरी के दो दिग्‍गज सितारे

Khesari Lal Yadav and Pawan Singh Fight Controversy: भोजपुरी सिनेमा के दिग्‍गज सितारों की बात होती है तो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम टॉप पर आता है। इन दोनों सितारों का किसी फ‍िल्‍म में होना ही उस फ‍िल्‍म की सफलता की गारंटी होता है। इन दोनों का जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो यूट्यूब पर व्‍यूज के रिकॉर्ड बनाता है। ये दोनों कई गानों और फ‍िल्‍मों में साथ भी नजर आए हैं। एक वक्त पर दोनों जिगरी यार हुआ करते थे लेकिन अब लगता है दोनों की दोस्ती को किसी की नजर लग गई है। 

मीडिया में चर्चा है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच झगड़ा चल रहा है और अब तो ये जंग सरेआम हो चुकी है। अब दोनों सितारे एक दूसरे के खिलाफ खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में पटना के एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा। 

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि इस कार्यक्रम में पवन सिंह ने कहा, ‘कुछ लोग अकड़ में रहते हैं और पांच हजार में कहीं भी गाते हैं। कोई यहां जा रहा है कोई वहां जिसे जहां जाना है वहां जाय, हम वहां कबका काम करके आ चुके हैं। इस तरह के लोग अभी ये कल्पना भी नहीं कर सकते कि पवन सिंह कहां-कहां गाना गाएंगे’। पवन सिंह ने आगे अपनी तुलना फलदार पेड़ से की और बोले कि वे अपने गानों से जवाब देना जानते हैं। 

पवन सिंह के बाद खेसारी लाल यादव भी चुप नहीं बैठे। उन्‍होंने भी पवन सिंह के इस बयान पर पलटवार किया है। खेसारी ने कहा, ‘किसी भी मंच पर इंसान को दारू पीकर नहीं जाना चाहिए। दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं है। खुद को खड़ा करो, भोजपुरी को बड़ा करो। मैं जिन्हें इतना बड़ा मानता था उन्हें मेरे नाम से दिक्कत है’। 

खेसारी लाल यादव यहीं नहीं रुके। वे बोले- ‘कुछ लोग सोचते हैं कि उनके द्वारा खींची लकीर पर ही दुनिया चलती है। ये बहुत ही शर्म की बात है और मैं ऐसे लोगों से प्रतियोगिता नहीं करता।’। इससे पहले भी खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को एक बातचीत में बुजुर्ग कह दिया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!