Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Ishq 2: खेसारीलाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ यूट्यूब में भी सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाले एक्टर हैं। इसी कारण उनके गाने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब में सबसे ज्यादा ट्रेंड होते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना इश्क 2 यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही इसे 21 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये एक पार्टी सॉन्ग है। गाने में एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने इसे अपनी आवाज भी दी है। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाना स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

End of Article
