Bhojpuri Actress Intimate Scene: खूब चर्चा में रहा इन भोजपुरी एक्ट्रेस का इंटीमेट सीन, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 01:42 PM IST

Bhojpuri Actress Intimate Scene: भोजपुरी एक्ट्रेस खूबसूरती के साथ ही बोल्डनेस के मामले में भी आगे हैं। कई भोजपुरी एक्ट्रेस तो अपने बोल्ड और इंटीमेट सीन से तहलका मचा चुकी हैं।

Bhojpuri Actress Intimate Scene: खूब चर्चा में रहा इन भोजपुरी एक्ट्रेस का इंटीमेट सीन, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Intimate Bold Scene: भोजपुरी की आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, रानी चटर्जी और काजल राघवानी जैसी कई एक्ट्रेस हैं जिनकी पापुलैरिटी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इन एक्ट्रेस को ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी भाषायी लोगों के बीच भी खूब पसंद किया जाता है। इनकी फिल्में और गानों को लेकर भी फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में भी भोजपुरी एक्ट्रेस कहीं आगे हैं। कई एक्ट्रेस के फॉलोअर्स की संख्या तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा है। खूबसूरती और एक्टिंग के मामले में तो भोजपुरी एक्ट्रेस आगे है ही। लेकिन इसके साथ ही बोल्डनेस के मामले में भी ये किसी से कम नहीं।

भोजपुरी की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों में खूब इंटिमेट सीन देकर सभी को हैरान कर दिया। भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में मोनालिसा, रानी चटर्जी, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रेस का नाम शुमार है। जानते हैं इन एक्ट्रेस के इंटीमेट और बोल्ड सीन के बारे में।

मोनालिसा (Monalisa)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मोनालिसा का है। मोनालिसा ने फिल्मों और वेब सीरीज में कई इंटिमेट और बोल्ड सीन दिए हैं। यही कारण है कि उन्हें भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। मोनालिसा ने पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल ऐसे कई एक्टर्स के साथ काम किया है। फिल्म 'सरकार राज' में तो मोनालिसा ने ऐसा इंटीमेट सीन दिया जो आज भी चर्चा में रहता है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी की रानी चटर्जी भी बोल्डनेस के मामले में कहीं आगे हैं। रानी ने तो इंटिमेट सीन देकर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी। वेब सीरीज ‘मस्तराम’ में रानी ने खूब इंटिमेट सीन दिए। इसमें वह चने बेचने वाली के रोल में नजर आई। इस वेब सीरीज में रानी ने अपने रोल से तहलका मचा दिया। इसके साथ ही भोजपुरी फिल्म ‘जानम’ में भी रानी खेसारी लाल यादव के साथ खूब इंटिमेट सीन दे चुकी हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन निरहुआ के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। निरहुआ के साथ आम्रपाली कई फिल्मों में रोमांस करती नजर आईं। आम्रपाली ने निरहुआ के साथ कई फिल्मों में लिप लॉक भी किया।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ के साथ कई फिल्मों में बोल्ड सीन दे चुक हैं। भोजपुरी गाना 'माई री माई' में काजल ने टावल पहनकर निरहुआ के साथ जमकर रोमांस किया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!