Rashami Desai Photoshoot: कर्ली बालों में रश्मि देसाई ने कराया फोटोशूट, फैंस कर रहे नए लुक की तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 08:06 AM IST

Rashami Desai Latest Photos: एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने हाल ही में फोटोशूट कराया जिसमें उनका स्टनिंग लुक देख फैंस हैरान रह गए। कर्ली बालों में फोटो शेयर कर रश्मि ने सभी को चौंका दिया। इस लुक में एक्ट्रेस कमाल की खूबसूरत लग रही है। इंटरनेट पर रश्मि की ये लेटेस्ट तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।

Rashami Desai Photoshoot: कर्ली बालों में रश्मि देसाई ने कराया फोटोशूट, फैंस कर रहे नए लुक की तारीफ
Photo Credit: Instagram

Rashami Desai Curly Hair Photoshoot: टीवी इंडस्ट्री और भोजपुरी सिनेमा जगत की जानी-मानी अदाकारा रश्मि देसाई का जलवा इंटरनेट पर हमेशा ही देखने को मिलता है। रश्मि अपने एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स से भी आए दिन तहलका मचाती रहती हैं। लेकिन हाल ही में रश्मि ने ऐसी फोटो शेयर कर दी की फैंस भी नजरें गड़ाए उन्हें देखते ही रह गए। इनदिनों सोशल मीडिया पर रश्मि का नया और लेटेस्ट लुक खूब चर्चा में है। फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यकीनन आप भी इस रश्मि का ये लुक देख लेंगे तो अपनी नजरें उनकी खूबसूरती से हटा नहीं पाएंगे।

चर्चा में है रश्मि के घुंघराले बाल

रश्मि देसाई ने हाल ही में जो फोटो शेयर की है उसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और बोल्ड लग रही हैं। लेकिन इस बार उनके हेयर स्टाइल ने सभी का ध्यान खींचा। दरअसल इस रश्मि घुंघराले बालों में नजर आ रही है। कर्ली हेयर में एक्ट्रेस का लुक काफी डिफरेंट और अमेजिंग लग रहा है। वैसे तो रश्मि आए दिन अपने लुक्स को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। लेकिन इस बार कर्ली हेयर में उनका यूनिक लुक सभी को खूब पसंद आ रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि घुंघराले बाल रश्मि पर काफी जच रहे हैं और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

फैंस कर रहे जमकर तारीफ

कर्ली हेयर में रश्मि देसाई का लुक देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रश्मि देसाई के पोस्ट पर फैंस ने फायर इमोजी शेयर की है तो वहीं कुछ लोगों ने दिल इमोजी शेयर कर प्यार जताया। एक एक यूजर ने कमेंट में लिखा-क्वीन आफ हार्ट्स रश्मि देसाई। एक और यूजर ने लिखा- आप आइकन ऑफ ब्यूटी लग रही हैं।

भोजपुरी फिल्मों के साथ शुरू हुआ रश्मि देसाई का करियर

रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शो और रियलिटी शो में काम किया है। लेकिन टीवी शो ‘उतरन’ से उन्हें खास पहचान हासिल हुई। टीवी शो से पहले रश्मि ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों के साथ की। रश्मि भोजपुरी की ‘गजब भाई रामा’, ‘कब होई गौना हमार’, ‘नदिया के तीर’, ‘गब्बर सिंह’, ‘दूल्हा बाबू’, ‘बंधन टूटे ना’, ‘तोहसे प्यार बा’ और ‘पप्पू के प्यार हो गईल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं। यही कारण है कि रश्मि टीवी इंडस्ट्री के साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!