Akshara Singh Bhojpuri Song: ये हैं अक्षरा सिंह के टॉप 5 गाने, यूट्यूब पर तोड़ चुके व्यूज के रिकॉर्ड्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 05:12 PM IST

Akshara Singh Top Song: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि गानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके कई गाने हैं, जिन्होंने यूट्यब पर व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले।

Akshara Singh Bhojpuri Song: ये हैं अक्षरा सिंह के टॉप 5 गाने, यूट्यूब पर तोड़ चुके व्यूज के रिकॉर्ड्स
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh Top Bhojpuri Song Video: भोजपुरी एक्ट्रेस सिंगर अक्षरा सिंह को बॉस लेडी के नाम से जाना जाता है। अक्षरा के पास टैलेंट का खजाना है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में न सिर्फ बतौर एक्ट्रेस बल्कि सिंगर के तौर पर भी पहचान हासिल की। अक्षरा ने कई गाने गाए जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। आए दिन अक्षरा के नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं। फैंस को भी अक्षरा की आवाज इतनी प्यारी लगती है कि सभी बेसब्री से उनके नए गाने का इंतजार करते हैं। वैसे तो अक्षरा के कई गाने हिटलिस्ट में शामिल हो चुके हैं। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं अक्षरा के उन टॉप 5 गानों के बारे में जिन्होंने यूट्यूब पर खूब व्यूज हासिल किए। साथ ही इन गानों को फैंस ने भी खूब पसंद किया।

पतली गली से निकल (Patli Gali Se Nikal) 

अक्षरा सिंह का नया गाना ‘पतली गली से निकल’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस गाने को अक्षरा ने खुद गाया है और इसके बोल जाहिद अखतर ने लिखे हैं। गाने को अक्षरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। अब तक गाने को 1,083,635 व्यूज (खबर बनाने तक) मिल चुके हैं। वहीं इसे 37 हजार लोगों द्वारा पसंद किया गया है।

लॉन्ग लाची (Laung Laachi) 

अक्षरा का लॉन्ग लाची गाना यूट्यूब पर अबतक धमाल मचा रहा है। ये गाना 10 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं व्यूज के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। लॉन्ग लाची पंजाबी सॉन्ग का ही भोजपुरी वर्जन है, जिसे अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। ये गाना अक्षरा पर फिल्माया भी गया है।

अरे वाह (Arrey Wah)

अरे वाह गाने में तो अक्षरा सिंह का बिल्कुन अलग अंदाज देखने को मिला था। गाने में न सिर्फ अक्षरा की आवाज बल्कि उनके स्टाइल को भी काफी पसंद किया गया।

डॉन्ट टच माय हैंड (Don't Touch My Hand)

अक्षरा सिंह का डॉन्ट टच माय हैंड गाना भी खूब पसंद किया गया। इस गाने को यूट्यूब पर 74 मिलियन से अधिक व्यूज मिले। ये गाना अक्षरा के कई हिट गानों में एक हैं, जो आज भी फैंस के बीच खूब सुना जाता है।

इधर आने का नहीं (Idhar Aane Ka Nahi)

अक्षरा सिंह का ये गाना रिलीज के बाद से आज तक फैंस की जुबां पर रहता है। इसके बोल हैं-मैंने ना बुलाया इधर आने का नहीं। ये गाना अक्षरा के तमाम सुपरहिट सॉन्ग में एक है। यूट्यूब पर गाने को खूब व्यूज मिले।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!