Khesari Lal Yadav Baigan Lela Song: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव इन दिनों ठेले पर बैगन लेकर बेचने निकल पड़े हैं। ऐसा खेसारी लाल यादव एक लड़की को इंप्रेस करने के लिए कर रहे हैं। दरअसल, यह खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बैगन लेलअ' है। खेसारी का ये नया गाना आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। रिलीज होने के एक दिन बाद ही ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) के गाने 'बैगन लेलअ' (Baigan Lela Song) को 24 घंटे में 17 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। ये गाना तेजी से दो मिलियन के क्लब में शामिल होने जा रहा है। इस गाने में खेसारीलाल यादव का यह अजीबोगरीब अंदाज नया नहीं है, इससे पहले वे दौरी में अपनी दुल्हन को सर पर ढोते नजर आ चुके हैं और अब बैगन बेचने निकल पड़े हैं। 'बैगन लेलअ' को खेसारीलाल यादव ने अंतरा सिंह के साथ मिलकर गया है, जिनकी ट्यूनिंग काफी अच्छी लग रही है। गाने में खेसारीलाल यादव के साथ प्रीति राज नजर आ रही हैं।
यहां पर देखें खेसारी लाल यादव का गाना ( Khesari Lal Yadav Baigan Lela song)
पवन पांडे ने लिखे हैं बोल
'बैगन लेलअ' गाने के बोल गीतकार पवन पांडेय ने लिखे हैं। वहीं, संगीत आदिशक्ति फिल्म्स के श्याम सुंदर का है। गौरतलब है कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सब्जियों पर गाना बनने का एक नया ट्रेंड चल रहा है। खेसारी लाल यादव का इससे पहले सुनामी गाना रिलीज हुआ था। इस गाने में खेसारी लाल यादव अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे। ये गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड होने लगा था।
सुनामी के अलावा खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना दिल दीवाना भी रिलीज हुआ था। इसे भी लाखों व्यूज मिले थे। ऐसे में फैंस अब खेसारी के नए गाने 'बैगन लेलअ' को जल्द ही 10 मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।

