Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने क्यों कहा, ‘जिंदगी में हमेशा सही वक्त पर सही चीज होती है..’

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 09:11 AM IST

Rani Chatterjee Photo: रानी चटर्जी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- सही वक्त पर सही चीज होती है..। तस्वीर में एक्ट्रेस झील किनारे पोज देती नजर आ रही है। रानी का ये पोस्ट देख फैंस के मन में सवाल है कि आखिर रानी ने ऐसा कैप्शन क्यों लिखा।

Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने क्यों कहा, ‘जिंदगी में हमेशा सही वक्त पर सही चीज होती है..’
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Photos: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यूं कहे कि रानी भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी एक्टिविटी सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलती है। फैंस के साथ रानी हमेशा ही अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती है, जिसमें आए दिन उनके नए-नए लुक देखने को मिलते हैं। वैसे तो रानी हमेशा ही अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार रानी के लुक से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। हाल ही में रानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। इसमें उन्हें झील किनारे पोज देते हुए देखा जा सकता है।

फोटो को शेयर करते हुए रानी ने लिखा- सही वक्त पर सही चीज होती है..बस सब्र करना होता है। रानी का कैप्शन पढ़कर फैंस हैरान रह गए और उनके मन में ये सवाल आया कि आखिर रानी ने ऐसा क्यों लिखा। जनाते हैं रानी के कैप्शन के बारे में।

रानी ने क्यों कहा सही वक्त पर सही चीज होती है

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रानी के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा हो। हालांकि इस बार रानी के कैप्शन पर कई यूजर्स ने सहमति भी जताई। लेकिन कुछ लोग यह सवाल कर रहे हैं कि रानी ने आखिर ऐसा क्यों लिखा। आपको बता दें कि रानी हमेशा ही अपनी पोस्ट के साथ कुछ मोटिवेशनल तरह के कोट्स शेयर करती रहती है। इस बार भी रानी ने कुछ ऐसा ही किया। रानी ने लिखा ‘जिंदगी में हमेशा सही वक्त पर सही चीज होती है बस सब्र करना होता है’। इस कैप्शन के बाद रानी ने लिखा ‘मेरी लाइफ मेरा रूल’। तो आप समझ ही गए होंगे कि ये कैप्शन रानी के लाइफ का रूल है, जिसे वह फॉलो करती है।

व्हाइट शर्ट और जींस में कातिल लग रहीं रानी

फोटो में रानी की खूबसूरती भी देखने लायक है। हमेशा ही तरह रानी इस लुक से भी कहर बरपाती नजर आईं। रानी ब्लू कलर के डेनिम जींस और व्हाइट कलर की साटिन शर्ट में नजर आ रही है। झील के पास अपने बालों को संभालते हुए रानी पोज दे रही है। उनके कातिलाना अदाओं पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने रानी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-WoW, वहीं दूसरे ने लिखा-खुशी का क्या राज है, एक अन्य यूजर न लिखा है- 'आपकी खूबसूरती की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।'

काम के मोर्चे पर बात करें तो आने वाले दिनों में रानी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इस वक्त वह गंगा और गीता की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में रानी को डबल रोल में देखा जाएगा। इसके अलावा एक्ट्रेस  'मेरा पति मेरा देवता है', 'बाबुल की गलियां','दूल्हा नचा गली-गली', 'भाभी मां', 'कसम दुर्गा की' और 'तेरी मेहरबानियां' जैसी फिल्मों में दिखेंगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!