Kalakand: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की फिल्म 'कलाकंद' की रिलीज डेट का ऐलान, जल्द पर्दे पर दिखेगी जोड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 01:28 PM IST

Kalakand Coming Soon: भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की अपकमिंग फिल्म ‘कलाकंद’ को लेकर फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही इसे दर्शक सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

Kalakand: निरहुआ-आम्रपाली दुबे की फिल्म 'कलाकंद' की रिलीज डेट का ऐलान, जल्द पर्दे पर दिखेगी जोड़ी
Photo Credit: Instagram

Amrapali Nirahua New Film Kalakand: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी सिनेमा जगत की हिट जोड़ी माने जाते हैं। दोनों की रील और रियल लाइफ केमिस्ट्री अक्सर चर्चा में रहती है। आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया है। फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि निरहुआ और आम्रपाली की अपकमिंग फिल्में भी चर्चा में बनी रहती है। आम्रपाली और निरहुआ आने वाले दिनों में एक साथ कई फिल्मों में नजर आएंगे।  लेकिन जल्द ही इस जोड़ी को भोजपुरी फिल्म “कलाकंद” में देखा जाएगा। कलाकंद आम्रपाली और निरहुआ की मचअवेटेड फिल्म है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होगी कलाकंद

आम्रपाली और निरहुआ की अपकमिंग फिल्म कलाकंद की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और फिल्म स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने फोटो शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज होने की जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर रत्नाकर कुमार ने अपने पोस्ट मे लिखा- ‘शूटिंग कंप्लीट..रिलीजिंग सून’। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा तो नहीं की गई है। लेकिन रत्नाकर कुमार के पोस्ट से ऐसा लगता है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैमली ड्रामा फिल्म है कलाकंद

आम्रपाली और निरहुआ की फिल्म कलाकंद फैमिली ड्रामा भोजपुरी फिल्म है। इसमें आपको इमोशन, ड्रामा, कॉमेडी और मस्ती सबकुछ का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की हिट जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आएगी। इसके अलावा नीलम गिरी, सुशील सिंह और संजय पांडे जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। कलाकंद फिल्म की कहानी और इसका निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है और निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

बात करें आम्रपाली दुबे की तो वह इनदिनों बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में आम्रपाली की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। यह फिल्म 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आम्रपाली के साथ खेसारी लाल यादव नजर आएंगे। खबरों की माने तो इसके साथ ही आम्रपाली एक्टर प्रवेश लाल यादव के साथ फिल्म ‘साजन’ में भी नजर आएंगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!