Rani Chatterjee: वेब सीरीज ‘पकड़वा बियाह’ में आइटम गर्ल बनेंगी रानी चटर्जी, देखें लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 06:07 PM IST

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर से आइटम नंबर में जोरदार ठुमका लगाने के लिए तैयार हैं। इस बार एक्ट्रेस भोजपुरी वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ में आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी। हाल ही में सेट से उनका लुक सामने आया।

Rani Chatterjee: वेब सीरीज ‘पकड़वा बियाह’ में आइटम गर्ल बनेंगी रानी चटर्जी, देखें लुक
Photo Credit: Instagram

Rani Chatterjee Item Song: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी खूब मशहूर हैं। सोशल मीडिया से लेकर पर्दे तक रानी का जलवा देखने को मिलता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रानी भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं और वह सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। वैसे तो रानी को लेकर अक्सर नए-नए अपडेट्स आते रहते हैं। जिसे लेकर वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी को लेकर नई खबर यह है कि उन्हें एक बार फिर से आइटम नंबर करते हुए देखा जाएगा। बता दें कि रानी भोजपुरी की कई फिल्मों और गानों में काम कर चुकी है। लेकिन फैंस के बीच उनके आइटम नंबर को खूब पसंद किया जाता है। रानी कई आइटम सॉन्ग में अपने डांस और बोल्डनेस का तड़का लगा चुकी हैं।

इस वेब सीरीज में रानी करेंगी आइटम नंबर

खबरों की मानें तो रानी चटर्जी भोजपुरी वेब सीरीज पकड़उवा बियाह में आइटम नंबर करती हुईं नजर आएंगी। हाल ही में सेट से उनका लुक सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। रानी ने इंस्टाग्राम पर खुद ही अपनी यह फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका शानदार लुक देखने को मिल रहा है।

वेब सीरीज में कैसा होगा रानी चटर्जी का रोल

रानी चटर्जी भोजपुरी अपकमिंग वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई और फैंस इस बात को जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर इस वेब सीरीज में रानी का रोल कैसा होगा। बता दें कि पकड़उवा बियाह में रानी अंकुश राजा, रक्षा गुप्ता और अनारा गुप्ता के साथ नजर आएंगी। लेकिन खबरों की माने तो इस वेब सीरीज में उनकी स्पेशल अपीयरेंस होगी जिसमें रानी को सिर्फ एक आइटम नंबर ही करते हुए देखा जाएगा। फिलहाल इस आइटम नंबर के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन रानी ने अपने लुक से ही धमाका कर दिया है।

आइटम नंबर को लेकर खूब फेमस हैं रानी चटर्जी

भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी अपने आइटम नंबर को लेकर खूब पॉपुलर हैं। उन्होंने कई आइटम नंबर में अपने डांस से बवाल मचा दिया। हाल ही में रानी आइटम सॉन्ग ‘जोगनिया जलेबी’ में नजर आई थी। इसमें वह अपने डांस को लेकर खूब चर्चा में रहीं। जोगनिया जलेबी के साथ ही रानी ने बॉलीवुड डेब्यू भी किया। अब जल्द ही वह वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ में भी आइटम नंबर करती नजर आएंगी। बता दें कि इस वेब सीरीज का निर्माण यशी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!