Bhojpuri Song: यूट्यूब पर धमाल मचा रहा खेसारी लाल और चांदनी सिंह का गाना ‘धोखेबाज हो गया’, मिले करोड़ों व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 09:03 AM IST

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह का गाना “धोखेबाज हो गया” को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को अब तक यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में फैंस को खेसारी लाल और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री खूब भा रही है।

Bhojpuri Song: यूट्यूब पर धमाल मचा रहा खेसारी लाल और चांदनी सिंह का गाना ‘धोखेबाज हो गया’, मिले करोड़ों व्यूज
Photo Credit: YouTube

Khesari Lal Song Dhekhebaaz Ho Gaya: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव खूब पॉपुलर हैं। खेसारी ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि गानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। उनके गानों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। हाल ही में सावन के मौके पर खेसारी के बैक टू बैक कई गाने रिलीज हुए। जोकि मिलियन क्लब में शामिल हुए। सावन के मौके पर खेसारी बोलबम, कावड़ जैसे कई गानों के साथ भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। लेकिन इस बीच खेसारी का एक गाना दर्शकों को खूब भा रहा है जिसका नाम है ‘धोखेबाज हो गया’। इस गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह की जोड़ी देखने को मिल रही है। यूट्यूब पर गाना खूब पसंद किया जा रहा है और अब तक इसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल को भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से जाना जाता है। क्योंकि उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। उनके गानों को फैंस द्वारा इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि उसे रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिलते हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक गाना ‘धोखेबाज हो गया’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

करोड़ों बार देखा गया खेसारी लाल का गाना

खेसारी लाल यादव के गानों को फैंस के बीच खूब पसंद किया जाता है। उनका हर गाना रिलीज होने के बाद से ही यूट्यूब पर खूब वायरल होता है। बात करें गाना धोखेबाज हो गया कि तो, इस गाने को अब तक 129 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में खेसारी कहते हैं- ‘पहले ऐसा नहीं था, जैसे आज हो गया..धोखा खा खाके मैं भी धोखेबाज हो गया’।

यूट्यूब पर धमाल मचा धोखेबाज हो गया

धोखेबाज हो गया गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने भी गाया है। गाने के लिरिक्स श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने में खेसारी के साथ चांदनी सिंह की जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब भा ही रही है। साथ ही चांदनी सिंह के एक्सप्रेशंस और डांस की भी तारीफ की जा रही है। हालांकि ये गाना पिछले साल रिलीज हुआ था। लेकिन एक बार फिर से फैंस के बीच जमकर धमाल मचा रहा है। गाने को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जनवरी 2021 में रिलीज किया गया था और अब तक इसे 129,139,885 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!