भोजपुरी की करीना कपूर कही जाती है ये एक्ट्रेस, स्लिम फिगर के लिए इंडस्ट्री में हैं मशहूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 09:54 PM IST

Actress Poonam Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस और स्लिम बॉडी को लेकर खूब फेमस हैं। अक्सर पूनम सिजलिंग अवतार में अपने फोटोज-वीडियोज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं।

भोजपुरी की करीना कपूर कही जाती है ये एक्ट्रेस, स्लिम फिगर के लिए इंडस्ट्री में हैं मशहूर
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Poonam Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आए दिन पूनम को जिम में पसीना बहाते हुए देखा जाता है। उन्हें फिटनेस फ्रीक भी कहा जाता है। अन्य भोजपुरी कलाकारों की तरह पूनम की भी पॉपुलैरिटी में इजाफा हो रहा है। उनके भोजपुरी गाने देशभर में पसंद किए जाते हैं। पूनम फैंस के बीच इतनी मशहूर हो चुकी हैं कि आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन इसके बावजूद उनकी तुलना बॉलीवुड की करीना कपूर और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस के साथ की जाती है।  

पूनम दुबे को कहा जाता है भोजपुरी की बेबो

दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि करीना कपूर और कैटरीना कैफ जिस तरह से बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और जीरो साइज फिगर के लिए मशहूर हैं, ठीक उसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में पूनम भी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। खुद को फिट रखने के लिए पूनम खूब जतन करती हैं। भले ही पूनम की तारीफ में उन्हें कैटरीना या करीना कहा जाता है। लेकिन इस तरह का कॉम्प्लीमेंट पूनम को पसंद नहीं। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में पूनम ने कहा कि, ‘मुझे भोजपुरी की करीना कपूर और कैटरीना कैफ कहा जाता है। मुझे अच्छा लगता है लेकिन मेरा अपना कुछ वजूद है। मेरी पहचान अपने नाम से है।' उन्होंने यह भी कहा कि किसी कि परछाई बनने से बेहतर मेरे खुद के नाम को बड़ा किया जाए।

जब पहली बार मनोज तिवारी ने पूनम को कहा था करीना-कैटरीना

पूनम एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया कि, कैटरीना कैफ और करीना कपूर की फिगर के साथ पहली बार उनकी तुलना मनोज तिवारी ने की थी। पूनम ने बताया कि, साल 2013 में एक शो के दौरान मनोज तिवारी ने मुझसे कहा था कि मेरी फिगर बिल्कुल कैटरीना कैफ और करीना कपूर जैसी है। इतना ही नहीं शो में भी मनोज तिवारी ने उन्हें करीना कपूर और कैटरीना कैफ कहकर बुलाया। इस घटना के बाद लोगों के बीच पूनम इसी नाम से फेमस हो गईं।

बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं पूनम दुबे

पूनम दुबे भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रवि किशन, निरहुआ, रितेश पांडे जैसे जाने-माने दिग्गज एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों के साथ ही पूनम दुबे अपने आइटम नंबर के लिए भी मशहूर हैं। हालांकि फिल्मों से पहले वह टीवी विज्ञापन में काम करती थीं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!