Bhojpuri Vivah Geet: दिल छू लेने वाला विवाह गीत 'बाबुजी के पगड़ी', सुनकर आपकी भी आंखें हो जाएगी नम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 04:02 PM IST

Babuji Ki Pagdi Bhojpuri Wedding Song: 'बाबुजी के पगड़ी'  गाना बेहद दिल छू लेने वाला है। वैसे भी विवाह में बेटियों को अपने घर को त्याग कर अपने पति के घर जाना होता है। यहां पर देखें बाबूजी की पगड़ी गाना।'

Bhojpuri Vivah Geet: दिल छू लेने वाला विवाह गीत 'बाबुजी के पगड़ी', सुनकर आपकी भी आंखें हो जाएगी नम

Bhojpuri Wedding Song: शादी के सीजन शुरू हो गए हैं। ऐसे में आज सामाजिक व पारिवारिक भोजपुरी गीतों को लेकर इन दिनों ऑडियंस के बीच लोकप्रिय हुई म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से एक और दर्दभरा विवाह गीत 'बाबुजी के पगड़ी' रिलीज हुआ है, जो संवेदना से भरा पड़ा है। एक गरीब मजबूर पिता और बेटी का संवाद के साथ बाल विवाह पर सामाजिक सन्देश का संकलन है। 

'बाबुजी के पगड़ी'  गाना बेहद दिल छू लेने वाला है। वैसे भी विवाह में बेटियों को अपने घर को त्याग कर अपने पति के घर जाना होता है। इस वक्त बेटियों की मन में क्या चल रहा होता है, उसे शानदार ढंग से गाने में दिखाया गया है। इस गाने को आनंद मोहन और नीतू श्री ने आवाज दी है। गाने को लेकर आनंद मोहन ने कहा कि हर मनुष्य के जीवन में शादी एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस दौरान कई भावनाओं का जुडाव होता है। हमारे सामाजिक परिवेश में अमीरी - गरीबी की मार भी कभी कभी भावनाओं को आहत करती है। ऐसे में एक गरीब की बेटी का मर्म कोई समझ नही पाता। उसके मर्म को सिर्फ वही समझती है। 

Bhojpuri Song Vivah Geet

आनंद मोहन ने दिया म्यूजिक
'बाबुजी के पगड़ी' के म्यूजिक वीडियो में आनंद मोहन, निशा तिवारी, मुस्कान ठाकुर और राजू नजर आये हैं। लिरिक्स अनिल मिश्रा का है। म्यूजिक शिशिर पांडेय ने बनाया है। डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं। कोरियोग्राफी बब्बू भाई ने की है। सिंगर आनंद मोहन कहते हैं। हमने इसी को अपने गाने के माध्यम से दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको जरुर पसंद आएगी। खबर लिखे जाने तक गाने को यूट्यूब पर एक लाख नौ हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि शादी के सीजन में भोजपुरी गानों का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। खासकर डीजे में भोजपुरी गानों की धूम रहती है। यही कारण है कि शादी का सीजन आते ही गाने यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड करते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!