Nidhi Jha Wedding: तलाकशुदा और एक बेटी के पिता संग निधि झा ने क्यों रचाई शादी, जानें वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 07:12 AM IST

Nidhi Jha Yash Kumar Wedding: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-एक्टर यश कुमार के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही। लेकिन लोग इसलिए भी हैरान हैं कि आखिर निधि ने तलाकशुदा और एक बेटी के पिता यश के साथ शादी करने का फैसला क्यों लिया।

Nidhi Jha Wedding: तलाकशुदा और एक बेटी के पिता संग निधि झा ने क्यों रचाई शादी, जानें वजह
Photo Credit: Instagram

Nidhi Jha Marry With Yash Kumar: भोजपुरी सिनेमा जगत में लूलिया गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर निधि झा हाल ही में यश कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधीं। यश कुमार भोजपुरी के जाने-माने कलाकार हैं। फैंस उनके एक्टिंग और सिंगिंग को खूब पसंद करते हैं। निधि और यश ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और आने वाले दिनों में भी दोनों की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। निधि और यश की कमेस्ट्री को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। लेकिन रील के साथ ही अब रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी हिट हो गई है। क्योंकि दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी बन चुके हैं।

निधि और यश की सगाई, मेहंदी और हल्दी से लेकर शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिन्हें खूब पसंद किया गया। निधि और यश की शादी भोजपुरी जगत की चर्चित शादियों में एक रही। सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि यश और निधि ने जब सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए ऑफिशयली सगाई की पोस्ट की थी, तब से ही निधि झा खूब चर्चा में बनी हुई है। लोगों के मन में यह सवाल अब भी है कि आखिर क्यों निधि ने तलाकशुदा और एक बेटी के पिता यश कुमार संग शादी करने का फैसला लिया।

तलाकशुदा और एक बेटी के पिता यश की दुल्हन बनीं निधि

निधि झा की शादी भोजपुरी की चर्चित शादियों में से एक होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि निधि ने तलाकशुदा यश कुमार से शादी करने का फैसला लिया। यश कुमार की पहली शादी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ हुई थी। अंजना और निधि दोनों अच्छे दोस्त रह चुके हैं। लेकिन शादी के कुछ साल बाद यश और अंजना का तलाक हो गया। अंजना और यश की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है। हालांकि अंजना और यश अब अपनी-अपनी लाइफ की तरफ मूवऑन भी कर चुके हैं। अंजना से तलाक के बाद निधि झा और यश एक दूसरे को डेट करने लगे। पर्दे पर भी दोनों ने खूब रोमांस किया। भोजपुरी फिल्मों में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। अब रियल लाइफ में भी निधि और यश एक दूसरे के पार्टनर बन चुके हैं और शादी के बाद दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। फिलहाल निधि और यश हनीमून मनाने के लिए मालदीव गए हैं और क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!