स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं मोनालिसा, कर्वी फिगर और क्लीवेज फ्लॉन्ट कर करती हैं फैंस को इंप्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 07:43 AM IST

Monalisa Bold Photoshoot: मोनालिसा अपने स्टाइलिश और बोल्डनेस को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा के बोल्डनेस के चर्चे चारों ओर होते हैं। आए दिन मोनालिसा अपने फोटोशूट से कहर बरपाती रहती हैं।

स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं मोनालिसा, कर्वी फिगर और क्लीवेज फ्लॉन्ट कर करती हैं फैंस को इंप्रेस
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Monalisa Bold Photoshoot: मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास को भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। पर्दे से लेकर सोशल मीडिया पर मोनालिसा का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिलता है। रील से लेकर रियल लाइफ में भी मोनालिसा बोल्डनेस की क्वीन हैं। 39 साल की होने के बावजूद भी वह अपने ग्लैमर और स्टाइल से यंग एक्ट्रेस को भी मात देती है। यही कारण है कि इंटरनेट पर आए दिन उनके फोटो-वीडियो वायरल होते रहते हैं। मोनालिसा का फोटोशूट खूब चर्चा में रहता है। आप भी अगर उनके फोटो को देख लेंगे तो यकीनन अपनी नजरें उनके हटा नहीं पाएंगे।

आखिर चर्चा में रहती हैं मोनालिसा की तस्वीरें

यह कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा से ज्यादा उनका लुक चर्चा में रहता है। आए दिन वह अलग-अलग लुक और अंदाज में फोटोशूट कराती नजर आती हैं। साड़ी हो या बिकिनी हर लुक में वह अपने बोल्डनेस से कहर बरपाती हैं। अटायर चाहे जैसा भी हो मोनालिसा अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करना नहीं भूलती और उनकी इन्हीं अदाओं से फैंस कायल हो जाते हैं।

बोल्डनेस की मल्लिका है मोनालिसा

मोनालिसा हर तरह के ड्रेस को पहनना पसंद करती हैं। अगर आप उनका इंस्टाग्राम पोस्ट देखेंगे तो आपको इस बात पर खुद यकीन हो जाएगा। मोनालिसा का इंस्टाग्राम अकांउट उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ा है। वह कभी साड़ी में, कभी वेस्टर्न, कभी सूट तो कभी शॉर्ट ड्रेस में नजर आती हैं। लेकिन उनकी बिकिनी फोटोज सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं मोनालिसा

मोनालिसा वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। लेकिन इसके अलावा वह अन्य कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बीते कुछ सालों से मोनालिसा छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। लेकिन हाल ही में मोनालिसा ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। वह वेब सीरीज ‘धप्पा’ में नजर आ रही हैं, जो हंगामा प्ले पर रिलीज की गई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!