Nidhi Jha Video: शादी के बाद निधि झा ने सुनाया ससुराल वालों का हाल, गेंदा फूल गाने पर देखें डांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 09:32 AM IST

Nidhi Jha Reel Video: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने हाल ही में एक्टर यश कुमार संग शादी की। शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन निधि झा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ससुराल वालों का हाल सुनाया। निधी का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Nidhi Jha Video: शादी के बाद निधि झा ने सुनाया ससुराल वालों का हाल, गेंदा फूल गाने पर देखें डांस
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Nidhi Jha Reel Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस निधि झा जोकि पर्दे पर ‘लुलिया गर्ल’ के नाम से भी मशहूर हैं। निधि झा हाल ही में सिंगर एक्टर यश कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधीं। निधि और यश ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद शादी रचाई। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए मालदीव गए और सोशल मीडिया पर खूब रोमांटिक फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर की। निधि और यश कुमार की शादी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में एक है जोकि खूब चर्चा में रही। शादी के बाद भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ लगातार अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती है।

नई दुल्हन निधि झा ने शादी के कुछ समय बाद ही इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील वीडियो शेयर की, जिसे लेकर वह चर्चा में आ गई। दरअसल इस वीडियो में निधि ससुराल वालों का हाल बताती नजर आ रही है। वीडियो में निधि के कमाल के डांस मूव्स भी देखे जा सकते हैं। निधि ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। माथे पर सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ियां और मंगलसूत्र में निधि बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

क्या है वीडियो में खास

दरअसल निधि ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें वह बॉलीवुड सॉन्ग ‘ससुराल गेंदा फूल’ पर डांस करती नजर आ रही है। गाने के बोल हैं ‘सैंया छेड़ देवे ननंद चुटकी लेवे ससुराल गेंदा फूल’। निधि इस सॉन्ग को खूब इंजॉय कर रही है और डांस भी कर रही है। जिसे देख ऐसा लगता है कि वह शादी के बाद न सिर्फ अपने पति यश से बल्कि ससुराल वालों से भी बहुत खुश हैं और सभी उन पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को निधि के पति यश कुमार ने शूट किया है।

निधि के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस के ढ़ेरों लाइक और कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं। वैसे निधि का इंस्टा पोस्ट हमेशा ही चर्चा में रहता है। इंस्टाग्राम पर निधि काफी एक्टिव रहती है और उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.3 मिलियन से भी ज्यादा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!