Mahima Gupta Saree Look: ब्लैक साड़ी में महिमा गुप्ता ने जीता फैंस का दिल, किलर लुक में दिया कातिलाना पोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 11:18 AM IST

Actress Mahima Gupta Saree Look: भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा गुप्ता की बोल्ड फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती है। वैसे तो वह बिकिनी और शॉर्ट्स ड्रेसेज में खूब फोटोज शेयर करती हैं। लेकिन साड़ी में उनका कातिलाना अंदाज देखने लायक होता है।

Mahima Gupta Saree Look: ब्लैक साड़ी में महिमा गुप्ता ने जीता फैंस का दिल, किलर लुक में दिया कातिलाना पोज
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Mahima Gupta Saree Photo: महिमा गुप्ता भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जोकि अपनी बोल्डनेस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। फैंस महिमा के लुक और उनकी अदाओं के कायल हैं। फिल्म में तो महिमा के खूब बोल्ड सीन देखने को मिलते ही है लेकिन पर्दे के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त बोल्डनेस देखने को मिलती है। महिमा का साड़ी लुक इसलिए भी खास है क्योंकि उन्हें एथनिक और साड़ी लुक में कम ही देखा जाता है। महिमा बिकनी में ज्यादातर फोटोज शेयर करती हैं। ऐसे में उनका साड़ी अवतार देख फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। आप भी महिमा के इस लुक को देख लेंगे तो उनकी अदाओं के कायल हो जाएंगे और अपनी नजरें उनसे हटा नहीं पाएंगे।

महिमा भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि बोल्ड लुक में बेबाक होकर फोटोशूट कराती हैं। भोजपुरी में महिमा ने अपनी दमदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई। महिमा भोजपुरी के कई बड़े एक्टर्स के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और भूतनी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

ब्लैक साड़ी में महिमा का कातिलाना अंदाज

फोटो में महिमा ने ब्लैक कलर की नेट वाली साड़ी पहनी हुई है। इसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को कर्ली बनाकर खुला रखा है और कैमरे पर पोज देती नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ महिमा ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी की है, जो उन्हें बेहद बोल्ड लुक दे रहा है। आउटफिट को मैचिंग करते हुए उन्होंने ईयररिंग भी पहनी हुई है। इस लुक में फैंस महिमा को खूब पसंद कर रहे है। वैसे तो महिमा हर तरह के अटायर को कैरी करती हैं। लेकिन जब वह साड़ी पहनती हैं तो फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो जाती हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं महिमा

महिमा अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आए दिन उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलता है। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी फोटो-वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो महिमा भोजपुरी के कई म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी हैं। जल्द ही वह भोजपुरी फिल्म 'पति पत्नी और भूतनी' में नजर आएंगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!