Akshara Singh Photoshoot: नाव में बैठकर अक्षरा सिंह ने कराया फोटोशूट, वायरल हो रही खूबसूरत फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 07:33 AM IST

Akshara Singh Latest Photoshoot: हाल ही में अक्षरा सिंह ने नाव में बैठकर फोटोशूट कराई है। अक्षरा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। फोटो में अक्षरा की खूबसूरती और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।

Akshara Singh Photoshoot: नाव में बैठकर अक्षरा सिंह ने कराया फोटोशूट, वायरल हो रही खूबसूरत फोटोज
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Akshara Singh Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जिन्हें ‘भोजपुरी की शेरनी’ और ‘बॉस लेडी’ के नाम से भी जाना जाता है। अक्षरा अपने गानों और फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा ने न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि अपनी आवाज का भी जादू बिखेरा। आए दिन अक्षरा के नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ अक्षरा का गाना ‘रॉकेट जवानी’ अब तक यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। लेकिन अपने काम के अलावा अक्षरा अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोटो-वीडियो हमेशा ही वायरल होते रहते हैं, जिन्हें लेकर अक्षरा सुर्खियों में रहती हैं।

हाल ही में अक्षरा सिंह ने नाव में बैठकर खूबसूरत वादियों के बीच फोटोशूट कराई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो में अक्षरा पीले रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं। नाव में बैठकर वह खूबसूरत वादियों के बीच और भी खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा-‘प्रकृति में खो जाना अच्छा लगता है’।

अक्षरा ने लाइट येलो कलर के इस ड्रेस के साथ बहुत ही कम मेकअप किया है। वह खुले बालों को लहराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। सादगी से भरपूर इन तस्वीरों में अक्षरा की मुस्कुराहत उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

Also Read: Amrapali Dubey: क्या सियासी रण में उतरेंगी भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, जानें क्यों हो रही है ऐसी चर्चा

अक्षरा की तस्वीर पर फैंस का कमेंट्स

फैंस अक्षरा की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फोटो पर फैंस के ढ़ेरों लाइक और कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं। अक्षरा के इस फोटोशूट पर एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा- ‘मैं आपको पसंद करता हूं’। एक यूजर ने लिखा-‘बवाल हो मैडम जी’। वहीं एक और यूजर ने लिखा-‘वेरी नाइस’।

अक्षरा सिंह वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्षरा ‘रॉकेट जवानी’ के बाद सॉन्ग ‘मेकअप’ में नजर आने वाली हैं। गाना का पोस्टर शेयर करते हुए अक्षरा ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- ‘आपको दीवाना बनाने आ रही हूं मेरे नए गाने मेकअप के साथ’। इसके अलावा अक्षरा भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में अक्षरा को दोगुनी फीस मिल रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!