Anjana Singh: हॉट केक, ड्रीम गर्ल और हिट गर्ल के नाम से जानी जाती हैं अंजना सिंह, जानें कैसे मिले ये नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 06:25 PM IST

Bhojpuri Actress Anjana Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। अंजना को इंडस्ट्री में केवल पहचान ही नहीं बल्कि कई नाम भी मिले। वह लोगों के बीच हॉट केक, ड्रीम गर्ल और लकी गर्ल जैसे नामों से भी जानी जाती हैं।

Anjana Singh: हॉट केक, ड्रीम गर्ल और हिट गर्ल के नाम से जानी जाती हैं अंजना सिंह, जानें कैसे मिले ये नाम
Photo Credit: Instagram

Anjana Singh Name Interesting Story: अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर और टॉप एक्ट्रेस हैं। अंजना न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती को लेकर भी फैंस के बीच पहचान बना चुकी है। अंजना भोजपुरी फिल्मों में लगभग 10 साल से सक्रिय हैं और अपने 10 साल के सिनेमाई करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। अंजना भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं और साथ ही अंजना ने भोजपुरी के कई दिग्गज स्टार्स के साथ फिल्मों में स्क्रीन भी शेयर किए। अंजना को भोजपुरी इंडस्ट्री और फैंस से खूब प्यार और पहचान मिली। लोगों ने उनके काम की सराहना और प्यार जाहिर करते हुए उन्हें कई नाम भी दिए। अंजना को हॉट केक, ड्रीम गर्ल, और लकी गर्ल जैसे नामों से भी जाना जाता है। अंजना को मिले इन नामों के पीछे दिलचस्प किस्से जुड़े हैं। आइए जानते हैं अंजना को कैसे मिले ये नाम।

अंजना को कहा जाता है हॉट केक

एक इंटरव्यू के दौरान जब अंजना सिंह से पूछा गया कि वह भोजपुरी की हॉट गर्ल कैसे बनीं, तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, मेरे हॉट गर्ल बनने का कारण सिर्फ लोगों का प्यार है। लोगों ने मुझे जो नाम दिया और मेरे काम की सराहना की है, वह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने अपने डेब्यू करियर के दो सालों में 25 फिल्मों में काम किया। उस समय चारों तरफ बस अंजना सिंह का ही नाम था। मेरे नाम को लेकर चारों ओर गर्म मसाले की तरह हॉट न्यूज चलाई जा रही थी। लोगों की जुबां पर हॉट अंजना सिंह का नाम था। शायद इसलिए भी लोगों ने मुझे हॉट केक जैसा नाम दिया।

भोजपुरी की ड्रीम गर्ल हैं अंजना

अंजना सिंह को हॉट केक के साथ ड्रीम गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। अंजना के ड्रीम गर्ल बनने के पीछे का कारण उनकी बोल्डनेस और लगातार हिट फिल्में ही है। लोगों ने उनके चुलबुले अंदाज और हॉटनेस के कारण उन्हें ड्रीम गर्ल का नाम दिया।

अंजना सिंह है हिट गर्ल

फैंस के बीच भले ही अंजना ड्रीम गर्ल और हॉट केक जैसे नामों से जानी जाती हो। लेकिन भोजपुरी डायरेक्टर्स से भी अंजना को एक नाम मिला है। भोजपुरी डायरेक्टर्स अंजना को हिट गर्ल कहते हैं। इसका कारण यह है कि अंजना जिस फिल्म में भी काम करती है वह हिट हो जाती है। यही कारण है कि डायरेक्ट्रस अंजना को हिट गर्ल कहते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!