Anjana Singh: करियर के शुरुआती दो साल में दो दर्जन से ज्यादा फिल्में साइन कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 10:18 AM IST

Actress Anjana Singh: अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस हैं। उन्हें फैंस के बीच हॉट केक और ड्रीम गर्ल जैसे नामों से जाना जाता है। अंजना ने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करते ही पहले 2 सालों में नया रिकॉर्ड बना दिया। अंजना ने दो साल में दो दर्जन से ज्यादा फिल्में साइन की।

 Anjana Singh: करियर के शुरुआती दो साल में दो दर्जन से ज्यादा फिल्में साइन कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Anjana Singh: एक्ट्रेस अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। वह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी मानी और टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। यूपी के बहराइच की रहने वाली अंजना ने 2012 में भोजपुरी फिल्मों के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 10 साल के फिल्मी करियर के दौरान अंजना ने कई हिट फिल्में दिए और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। आज अंजना के पास बेशुमार दौलत और शोहरत है और वह किसी पहचान की मोहताज नहीं। अंजना को भले ही अब भोजपुरी इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हों, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करते ही अंजना धमाका कर चुकी हैं। वह भोजपुरी की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने करियर के शुरुआती 2 साल में दो दर्जन से ज्यादा फिल्में साइन की। जानते हैं अंजना सिंह के करियर से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें।

भोजपुरी की ड्रीम गर्ल हैं अंजना सिंह

अंजना सिंह ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के जरिए लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।10 साल के सिनेमाई करियर में जहां अंजना ने ढ़ेरों फिल्में दी, तो वहीं उन्हें ढेरों नाम भी मिले। फैंस के बीच अंजना को हॉट केक और ड्रीम गर्ल जैसे नामों से जाना जाता है। वहीं भोजपुरी डायरेक्टर्स अंजना को लकी गर्ल कहते हैं। क्योंकि अंजना जिस फिल्म में भी काम करती है वह हिट हो जाती है। अंजना भोजपुरी के कई एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं और हर फिल्म में उन्होंने सफलता के झंड़े भी गाड़े।

भोजपुरी में नया रिकॉर्ड बना चुकी हैं अंजना सिंह

अंजना सिंह ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में वैसे तो कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्होंने अपने करियर के शुरुआती समय में ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अंजना ने डेब्यू के दो साल के भीतर ही दो दर्जन से ज्यादा फिल्में साइन की और अंजना की ये सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया। एक इंटरव्यू के दौरान खुद अंजना ने बताया था कि, उन्होंने 2 सालों में 25 फिल्में साइन की थी और भोजपुरी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बनाया था। करियर के शुरुआती दौर में ही दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया और सराहना भी की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!