Anara Gupta Sexy Dance Video: नहीं देखा होगा अनारा गुप्ता का ऐसा डांस, साड़ी पहन मटकाई कमर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 04:22 PM IST

Anara Gupta Sexy Dance Video: बोल्ड और सेक्सी अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस अनारा गुप्ता का एक वीडियो हाल ही में खूब चर्चा में रहा। इस वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहन कमर मटकाती नजर आईं।

Anara Gupta Sexy Dance Video: नहीं देखा होगा अनारा गुप्ता का ऐसा डांस, साड़ी पहन मटकाई कमर
Photo Credit: Instagram

Anara Gupta Sexy Dance Viral Video: भोजपुरी की कई मशहूर हसीनाओं में से एक हैं एक्ट्रेस अनारा गुप्ता। अनारा भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड और सेक्सी अंदाज को लेकर फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने हॉटनेस का जलवा बिखेरती रहती हैं। वैसे तो हमेशा ही इंटरनेट पर उनके फोटो-वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने साड़ी पहन ऐसा डांस किया की लोगों की धड़कने तेज हो गई। साड़ी में डांस करते हुए अनाया का ये हॉट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई। फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

साड़ी पहन अनारा ने मटकाई कमर

अनारा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर के साड़ी में नजर आ रही है। वह बॉलीवुड सॉन्ग ‘जैसे हो वैसे रहना’ पर डांस करती नजर आ रही है। खास बात तो यह है कि इतने म्यूजिकल और बीट वाले सॉन्ग पर वह साड़ी पहनकर बहुत ही अच्छे से डांस कर रही है। इससे पहले अनारा का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ब्लू कलर के साड़ी में भोजपुरी गाने पर कमर मटकाती नजर आई थीं। अनारा खूब इंस्टा रील बनाती है और इसकी वीडियो वह अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।

भोजपुरी के साथ कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं अनारा

अनारा गुप्ता भोजपुरी में तो अपना सिक्का जमा ही चुकी हैं। लेकिन इसी के साथ वह हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें हिंदी फिल्म ‘मिस अनारा गुप्ता’ में देखा गया था। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी और कामयाबी उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से ही मिली।  

साल 2001 में मिस जम्मू के ब्यूटी कॉन्टेस्ट का ताज हासिल कर चुकीं अनारा गुप्ता भोजपुरी की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनारा अंकुश राजा के साथ वेबसीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ में नजर आएंगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!