Trending Song: तेजी से बढ़ रहा भोजपुरी गाना ‘लाल घाघरा’ का व्यूज, पवन की आवाज और नम्रता के डांस का चला जादू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 07:59 PM IST

Bhojpuro Song Laal Ghaghra: पावरस्टार पवन सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘लाल घाघरा’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस को गाने में पवन सिंह की आवाज और नम्रता मल्ला का डांस खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर गाने के व्यूज भी धड़ाधड़ बढ़ रहे हैं।

Trending Song: तेजी से बढ़ रहा भोजपुरी गाना ‘लाल घाघरा’ का व्यूज, पवन की आवाज और नम्रता के डांस का चला जादू
Photo Credit: Instagram

Pawan Singh Namrata Malla Bhojpuro Song Laal Ghaghra: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर हैं। उनका हर गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाने लगता है। यही कारण है कि फैंस को उनके हर गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार पवन अपने गाने के साथ नया धमाका करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ (Laal Ghaghra) इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में उनकी जोड़ी बोल्ड एक्ट्रेस और मशहूर बेली डांसर नम्रता मल्ला (Namrata Malla) के साथ नजर आ रही है। फैंस को यह गाना इतना पसंद आ रहा है कि गाना यूट्यूब के टॉप 10 की लिस्ट में ट्रेंड करने लगा। वहीं गाने को रिकॉर्डतोड़ व्यूज भी मिले।

लाल घाघरा के साथ पवन ने तोड़े रिकॉर्ड

पवन सिंह का गाना ‘लाल घागरा’ 14 सितंबर 2022 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही यूट्यूब पर गाने की व्यूज धड़ाधड़ बढ़ने लगे और यह तेजी से वायरल होने लगा। गाने के व्यूज इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि इसे देख लगता है कि पवन अपने ही गानों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। कहना गलत नहीं होगा कि पवन ने एक बार फिर से अपने गाने के साथ गर्दा उड़ा दिया। रिलीज होते हैं गाना लाल घाघरा फैंस के बीच ऐसा छाया कि गाना लोगों के जुबां पर चढ़ गया। अब तक फैंस पवन सिंह के इस गाने पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

17 मिलियन के पार पहुंचा लाल घाघरा का व्यूज

लाल घाघरा गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशयल यूट्यूब चैनल पर 14 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। संगीत शुभम राज ने दिया है। अब तक गाने को यूट्यूब पर 17,402,057  व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

यहां देखें लाल घाघरा गाने का वीडियो:

‘लाल घाघरा’ में  पवन सिंह की आवाज और नम्रता के डांस का चला जादू

लाल घागरा गाने में पवन सिंह की आवाज और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। पवन सिंह के गाने हमेशा ही फैंस के बीच पसंद किए ही जाते हैं। लेकिन इस बार उनके डैशिंग लुक ने भी फैंस का दिल जीत लिया। वहीं नम्रता मल्ला जोकि अपने डांस और बोल्ड लुक को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी लाल घाघरा गाने में वह लाल रंग का घाघरा पहना अपने बोल्डनेस से कहर बरपा रह हैं। लाल घाघना गाने के हिट होने का एक कारण यह भी है कि इसमें पवन सिंह के आवाज और नम्रता मल्ला के डांस का जादू फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!