Akshara Singh Bollywood Debut: क्या बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं अक्षरा सिंह? जानें क्यों है ऐसी चर्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 08:22 PM IST

Actress Akshara Singh Bollywood Debut: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा तेज है। ऐसी खबर है कि अक्षरा भोजपुरी के बाद अब बॉलीवुड में भी जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्या ये सच है? आइये जानते हैं।

Akshara Singh Bollywood Debut: क्या बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं अक्षरा सिंह? जानें क्यों है ऐसी चर्चा
Photo Credit: YouTube

Bhojpuri Actress Akshara Singh Bollywood Debut: अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की बॉस लेडी के नाम से जाना जाता है। अक्षरा इंडस्ट्री की टॉप, खूबसूरत और सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा अपनी आवाज और एक्टिंग के दम पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। अक्षरा भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी खूबसूरती को लेकर सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि देशभर में पहचानी जाती हैं। पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस ओटीटी के बाद तो अक्षरा की पॉपुलरैटी में खूब इजाफा हुआ। इनदिनों अक्षरा अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबरों में बनी हुई है। जानते हैं अक्षरा को लेकर आखिर ऐसी खबरें क्यों है और इसमें कितनी सच्चाई है।

आमिर खान के साथ नजर आईं अक्षरा

दरअसल हाल ही में अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से मुलाकात की। इसकी फोटो-वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। अक्षरा ने आमिर खान के साथ डांस भी किया। आमिर के साथ फोटो-वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा- ‘जीनियस माइंड वाले शख्श से मिलकर अच्छा लगा। ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि हम पहली बार मिले हैं। सबके फेवरेट आमिर सर के साथ एक अच्छा समय स्पेंड किया। हम दोनों ने साथ में जो कुछ भी बातें और मस्ती की, उसके लिए शुक्रिया।’

इस कारण शुरू हुई बॉलीवुड डेब्यू चर्चा

आमिर खान के साथ फोटो वीडियो शेयर करते ही अक्षरा के बॉलीवुड डेब्यू कि खबरें तेज हो गई। लोग ऐसे कयास लगाने लगे कि अक्षरा जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आएंगी, जिस कारण उन्होंने आमिर खान के साथ मुकालात की। अक्षरा के पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनसे बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी पूछ लिया। हालांकि अक्षरा की ओर से यूजर्स के कमेंट पर कोई जवाब नहीं आया।

क्या सच में बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं अक्षरा सिंह

अफवाहों का बाजार गर्म है कि अक्षरा बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं और इसके कई कारण भी है। आमिर खान से मुलाकात के साथ ही अक्षरा ने हाल ही में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के कोरिग्राफर आदिल शेख के साथ भी एक फोटो शेयर की थी। इसे अलावा बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट के साथ भी अक्षरा को देखा गया। एक्टर करण खन्ना के साथ भी अक्षरा खूब रील बनाती हैं और इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। हालांकि बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अक्षरा सिंह का क्या प्लान है इसे लेकर एक्ट्रेस ने ऑफिशियली कोई घोषणा नहीं है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!