Akanksha Dubey Sadhvi Look: सावन में साध्वी बनी आकांक्षा दुबे, फोटो देख दंग रह गए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 10:54 AM IST

Actress Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सावन महीने में शिवभक्ति में लीन नजर आई। हाल ही में उन्होंने ऐसा रूप धारण किया, जिसे देख सभी हैरान रह गए। सावन में भगवा वस्त्र पहन साध्वी बनी आकांक्षा की फोटो-वाडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Akanksha Dubey Sadhvi Look: सावन में साध्वी बनी आकांक्षा दुबे, फोटो देख दंग रह गए फैंस
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey Sadhvi Look: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी है। वैसे तो आकांक्षा अपने म्यूजिक एलबम को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन इन दिनों वह अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट शेयर कर दी, जिससे वह खूब अटेंशन ले रही है। इस नए अवतार में आकांक्षा को देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सावन के माह भी आकांक्षा का साध्वी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानते हैं आकांक्षा के साध्वी लुक और भगवा वेषभूषा का कारण क्या है।

सावन में आकांक्षा पर चढ़ा भगवा रंग

सावन का महीना चल रहा है और भक्त भोलेभंडारी की भक्ति में लीन है। कांवड़ियो भगवा वस्त्र धारण किए बोलबम के जयकारे के साथ शिवालयों में पहुंच रहे हैं। इस बीच भोजपुरी की आकांक्षा दुबे भी भगवा रंग में रंगी नजर आई। फैंस आकांक्षा के लुक को देख दंग रह गए। हालांकि उनका ये अवतार काफी पसंद भी किया जा रहा है।

सावन में आकांक्षा दुबे बनी साध्वी

आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर जैसे ही साध्वी लुक में अपनी फोटो-वीडियो शेयर की तो सभी दंग रह गए। फोटो में आकांक्षा भगवा रंग के टॉप के साथ व्हाइट कलर के लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने बालों के जुड़े को रुद्राक्ष की माला से बांध रखा है और कानों में कुंडल पहने हुए है। आकांक्षा को इस अवतार में देख फैंस उन्हें साध्वी कह रहे हैं।

आकांक्षा के साध्वी लुक का क्या है कारण

आकांक्षा ने साध्वी लुक में फोटो-वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, उनका ये लुक पवन सिंह के साथ एक बोलबम सॉन्ग की शूटिंग के लिए है, जिसमें आकांक्षा का ये लुक देखा जा सकेगा। बता दें कि आकांक्षा पवन सिंह के साथ पहले भी कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। हाल ही में दोनों ‘करवटिया’ और ‘सटा के पईसा’ जैसे गानों में नजर आए थे। इसके अलावा आकांक्षा पवन सिंह के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!