Arvind Akela kallu Video: भोले की भक्ति में डूबे अरविंद अकेला कल्लू, हाइवे पर करने लगे डांस, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 07:29 AM IST

Arvind Akela kallu Viral Video: अरविंद अकेला कल्लू का एक वीडयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अरविंद अपने सावन सॉन्ग ‘ब्रांडेड बूटी’ पर झूमते हुए नजर आए। खास बात तो है कि अरविंद हाईवे पर डांस कर रहे हैं।

Arvind Akela kallu Video: भोले की भक्ति में डूबे अरविंद अकेला कल्लू, हाइवे पर करने लगे डांस, वीडियो वायरल
Photo Credit: Instagram

Arvind Akela kallu Sawan Song: भोजपुरी सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू अपनी दमदार गायकी के लिए फैंस के बीच खूब मशहूर हैं। अरविंद अकेला के गानों को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज होता है। उनका हर गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। बात करें सावन की तो भोलेबाबा की भक्ति के लिए पावन महीने सावन में भोजपुरी कलाकारों के आए दिन नए-नए सावन गीत रिलीज कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरविंद अकेला कल्लू के भी कई सावन सॉन्ग रिलीज हुए। हाल ही में रिलीज हुआ अरविंद अकेला का बोलबम गीत ‘ब्रांडेड बूटी’ यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

फैंस तो इस गाने पर झूम ही रहे हैं लेकिन खुद अरविंद भी अपने गाने 'ब्रांडेड बूटी' पर थिरकते हुए नजर आए। सावन सॉन्ग ब्रांडेड बूटी पर डांस करते हुए अरविंद अकेला का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो में अरविंद के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

हाईवे पर डांस करते हुए अरविंद का वीडियो हुआ वायरल

अरविंद अकेला कल्लू ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील वीडियो शेयर की। इस वीडियो में अरविंद हाईवे के पास डांस कर रहे हैं। अरविंद खुद अपने ही सावन ‘ब्रांडेड बूटी’ डांस करते हुए भोले बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाईवे किनारे जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान एक्टर को कैजुअल लुक में देखा गया। उन्होंने शॉर्ट्स, टी-शर्ट और स्लीपर पहनी हुई है। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कल्लू ने कैप्शन में लिखा- ‘ब्रांडेड बूटी नया कांवर सॉन्ग, तो आप भी बनाए ढ़ेर सारे रील और अपना प्यार दें। हर हर महादेव।‘ वीडियो को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है और अब तक इसे इंस्टाग्राम पर 29 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

यूट्यूब पर धमाल मचा रहा ‘ब्रांडेड बूटी’ गाना

‘ब्रांडेड बूटी’ गाना रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को 11 जुलाई 2022 को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। संगीत प्रियांशु सिंह का है और डायरेक्टर बिभांशु तिवारी हैं। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को व्यूज 1,548,562 (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!