मोनालिसा पर खूब खिलता है गुलाबी रंग, पिंक ड्रेस में एक्ट्रेस की इन फोटो को देख कहेंगे 'गुलाब की कली'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 09:02 PM IST

Monalisa Pink Dress Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वैसे तो मोनालिसा पर हर रंग खूब जचता हैं। लेकिन बात करें पिंक ड्रेस की तो इसमें वह गुलाब के फूलों की तरह खूबसूरत लगती हैं।

मोनालिसा पर खूब खिलता है गुलाबी रंग, पिंक ड्रेस में एक्ट्रेस की इन फोटो को देख कहेंगे 'गुलाब की कली'
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Monalisa Photos In Pink Outfits: भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी और मशहूर अदाकारा मोनालिसा इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस हैं। फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक मोनालिसा अपने हॉट लुक का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। मोनालिसा ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। मोनालिसा इतनी खूबसूरत है कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन वह नए-नए फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। मोनालिसा बिकिनी से लेकर बोल्ड और साड़ी से लेकर लहंगे में खूब फोटोशूट कराती है। वैसे तो मोनालिसा पर हर तरह का अटायर खूब सूट करता है। लेकिन बात करें रंगों की तो मोनालिसा पर पिंक कलर खूब जचता है।

मोनालिसा पर खूब खिलता है ये रंग

मोनालिसा का इंस्टाग्राम उनकी फोटो-वीडियो से भरा पड़ा है। आए दिन मोनालिसा डिफरेंट अटायर में फोटोशूट कराती है। मोनालिसा इतनी खूबसूरत हैं कि उन पर हर तरह का रंग खिलता है। लेकिन पिंक कलर के ड्रेस मोनालिसा की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इस रंग के कपड़ों में वह बला की खबसूरत लगती है। गुलाबी रंग के ड्रेस में मोनालिसा अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का मन मोह लेती है।

पिंक कलर की ड्रेस में गुलाब की कली लगती हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह पिंक कलर के ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। शेयर करते ही मोनालिसा की ये तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी। इन तस्वीरों में मोनालिसा स्टाइलिश के साथ ही बेहद अटरैक्टिव भी लग रही हैं।

उन्होंने पिंक कलर की स्टाइलिश व बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस के ओपन में बटन लगे हुए हैं, जो उन्हें को काफी बोल्ड लुक दे रहा है। इस शॉर्ट ड्रेस में मोनालिसा को देख आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे। बात करें लुक की तो ज्वेलरी के तौर पर मोनालिसा ने हाथ में अंगूठी ,गले में लॉकेट और कानों में ईयररिंग कैरी की है। उन्होंन मिनिमल मेकअप किया है और रेड लिपिस्टिक के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया है। मोनालिसा ने बालों को ओपन रखा है और कर्ली किया है।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने पिंक कलर के ड्रेस में कोई तस्वीर शेयर की हो और वह इतनी पसंद जा रही हो। मोनालिसा को ये रंग खूब पसंद है और वह हमेशा ही इस रंग के ड्रेस में अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती है। पिंक कलर के ड्रेस में मोनालिसा को देख फैंस उन्हें गुलाब की कली कहते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!