Bhojpuri All Rounders: ये हैं भोजपुरी के ऑल राउंडर एक्टर्स, एक्टिंग-सिंगिंग से राजनीति तक में मचा रहे हैं धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 09:12 PM IST

Bhojpuri Actors Who Are All Rounders: इंडस्ट्री चाहे कोई भी हो बॉलीवुड या भोजपुरी यहां आपको बहुत से ऐसे एक्टर मिलते हैं जो ऑल राउंडर होते हैं जो अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और डांस से धमाल मचाते हैं।

Bhojpuri All Rounders: ये हैं भोजपुरी के ऑल राउंडर एक्टर्स, एक्टिंग-सिंगिंग से राजनीति तक में मचा रहे हैं धमाल

Bhojpuri All Rounders Actors: भोजपुरी इंडस्ट्री की बात करें तो यहां कई ऐसे दिग्गज कलाकार है। या यूं कहें गायक हैं। या फिर ऐसा कहें की डांसर है। हम इन तीनों बातों को अलग -अलग नहीं कह सकते क्योंकि इन दिग्गज कलाकारों में तीनों चीजें निहित है यह कलाकार ऑलराउंडर है। महान कलाकार रवि किशन की बात करे तो राजनीति में भी इनका दबदबा है वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में इन्होंने बड़ा योगदान दिया है विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले रवि किशन के रैप सांग 'यूपी में सब बा' को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रिलीज किया। इस गाने के जरिये उत्‍तर प्रदेश में अब तक हुए काम को बताने की कोशिश की गई है।

पवन सिंह
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव यह सभी वे कलाकार हैं जो ऑल-राउंडर हैं और अपनी फिल्मों में धमाल मचाते हैं। पवन सिंह अपनी फिल्मों में भोजपुरी तड़का लगाते रहते हैं। लेकिन मजा तब आता है जब एक्टिंग के साथ-साथ गाना और डांस भी करते हैं। वहीं सिंगर और ऐक्टर पवन सिंह का नया गाना 'ले लो पुदीना' खूब धमाल मचा रहा है। इसके अलावा पवन सिंह ने कई भक्ति गाने भी गाए है। 

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव एक एक्टर ही नहीं बल्कि गायक और डांसर भी है। डांस की बात की जाए तो भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल का नाम पहले लिया जाता है। खेसारी शुरू से ही लोक गीतों के लिए जाने जाते है। वही खेसारी गायक के साथ-साथ एक अच्छे नृतक भी है। खेसारी का डांस तो आपने मुझे फिल्मों में देखा ही है वही उनका गाना भोजपुरी एल्बम में सुना होगा। बिहार व झारखण्ड और जहाँ भोजपुरी बोली जाती है, वहाँ उनके गीतों को बेशुमार प्यार मिला। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले न और सैयां आइबा की न आइबा व लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है।उनके भोजपुरी गाने के दीवाने आज पूरी दुनिया के कई जगहों पर है। 



मनोज तिवारी
मनोज तिवारी एक उम्दा एक्टर ही नहीं बल्कि गायक और डांसर भी है इसके बाद राजनीति में भी इनका खूब नाम है। मनोज तिवारी का 'रिंकिया के पापा' आज भी लोकप्रिय है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!