Bhojpuri Holi Songs: ये हैं अक्षरा सिंह और पवन सिंह के सबसे पॉपुलर होली गाने, त्योहार में हो रहे हैं वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 05:42 PM IST

Bhojpuri Holi Songs: पवन सिंह लाखों लोगों के दिलों पर राज करते है। साथ ही अपने फैंस के लिए त्योहार के तोहफे के रूप में गाना रिलीज करते है उनका ऐसा ही एक गाना है होली में रोमांस और इसी गाने की तरह भोजपुरी में धमाकेदार गाने लाते रहते है।

Bhojpuri Holi Songs: ये हैं अक्षरा सिंह और पवन सिंह के सबसे पॉपुलर होली गाने, त्योहार में हो रहे हैं वायरल
Photo Credit: Twitter

Bhojpuri Holi Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार अब केवल भोजपुर या बिहार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश से विदेशों में भी इनका बोलबाला है और उनके लाखों करोड़ों फैंस है। वैसे तो भोजपुरी में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार और गायक है, लेकिन भोजपुरी में पहला नाम पवन सिंह का लिया जाता है। जोकि होली जैसे त्योहार के सीजन में अपने फैंस के लिए गाना बना रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का एक होली का गाना लॉन्च हुआ है। इस गाने का नाम 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' है। फैंस भोजपुरी फिल्मों में भी इन दोनों जोड़ियों की सराहना करते हैं दोनों जोड़ियों को काफी पसंद भी किया जाता है।

रंगों के त्यौहार होली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग बेसब्री से भोजपुरी गाने का इंतजार कर रहे थे, इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि पवन सिंह का भोजपुरी का होली गाना व्हाइट व्हाइट लहंगा रिलीज के बाद न्यूज़ और लाइक की पकड़ बना चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जो होली के त्योहार पर होली के नए-नए गाने बना रहे हैं।  खेसारी लाल यादव का भी ऐसा ही एक हिट गाना है होली के पुआ। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। संगीत दिया है रौशन सिंह ने। और विडियो पर अब तक सैकड़ो व्यूज आ चुके हैं।

होली में रोमांस पर दो गाने
अक्षरा सिंह का गाना होली में रोमांस गाना भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा टिक टॉक की बात कर रही हैं और बता रही हैं कि कैसे रोमांस वायरल हो गया है। ऐसा ही एक गाना होली में रोमांस सुपरस्टार पवन सिंह ने गाया है। वहीं, आपको इस गाने में नजर आएंगी स्वेता मेहरा। स्वेता खेसारी लाल यादव की कई विडियोज में काम कर चुकी है। वहीं बात करें गाने की तो भोजपुरी दर्शकों ने यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद भी किया है।

यह पहला ऐसा गाना है जिसमे पवन सिंह के साथ पहली बार स्वेता मेहरा इस वीडियो में नजर आएंगी। होली के त्योहार पर लोग झूम उठते है और जमकर भोजपुरी गाना सुनते है और उस गाने पर मग्न होकर डांस भी करते है। ऐसा ही गाना। होली में रोमांस सोंग की तरह ही भोजपुरी होली का दूसरा गाना है व्हाइट व्हाइट लहंगा।

होली पर सुनें ये भोजपुरी गानेदुई रुपया
लाल रंग डालब गुलगुलवा में
भतीजवा की होली
गांव के होली
होली में जीएसटी जोर के



लहंगवा लस-लस करता
हजार गारी
व्हाइट व्हाइट लहंगा

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!