Amrapali Dubey Video: दुल्हन बन फूलों की सेज पर बैठी आम्रपाली तो निरहुआ के नाम पर मजे लेने लगे यूजर्स, देखें कमेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 01:53 PM IST

Amrapali Dubey Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आम्रपाली दुल्हन की तरह सजी हैं और सेज में बैठकर ‘तेरे लिए’ गाना गाती नजर आ रही है। फैंस उनके इस वीडियो पर निरहुआ का नाम जोड़कर मजे ले रहे हैं।

Amrapali Dubey Video: दुल्हन बन फूलों की सेज पर बैठी आम्रपाली तो निरहुआ के नाम पर मजे लेने लगे यूजर्स, देखें कमेंट्स
Photo Credit: Instagram

Actress Amrapali Dubey New Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती है। आम्रपाली दुबे ने कम समय में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान हासिल कर ली और आज वह न सिर्फ भोजपुरी दर्शकों के बीच बल्कि देशभर में मशहूर हैं। आम्रपाली भोजपुरी की कई फिल्मों और गानों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी के कई बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर किया। लेकिन पर्दे पर उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ हिट मानी जाती है। दोनों को लेकर ऐसी अफवाहें भी अक्सर सुनने को मिलती है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि निरहुआ और आम्रपाली खुद को अच्छा दोस्त बताते हैं। लेकिन फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में आम्रपाली का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें फैंस ने निरहुआ का नाम लेकर खूब मजे लिए। इस वीडियो को लेकर आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।

दुल्हन बनकर सुहाग की सेज पर बैठी आम्रपाली कहा-तेरे लिए

वीडियो में आम्रपाली दुबे दुल्हन की तरह सजी-धजी दिख रही है। उन्होंने ब्लू कलर का लहंगा पहना है और हैवी ज्वेलरी कैरी की है। इस लुक में आम्रपाली इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है। वीडियो में आम्रपाली सुहाग की सेज पर बैठी हुई है जो, लाल गुलाब के फूलों से सजा हुआ है। आम्रपाली बॉलीवुड सॉन्ग ‘तेरे लिए’ पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस दे रही है। आम्रपाली ने इस वीडियो को हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-‘तेरे लिए’। शेयर करने के बाद से वीडियो जमकर वायरल हो गया है और लोगों के कमेंट्स आने शुरू हो गए।

कमेंट्स में यूजर्स ने निरहुआ का नाम लेकर लिए मजे

आम्रपाली के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके पोस्ट पर अब तक 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस के ढ़ेरों कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं। आम्रपाली के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-‘निरहुआ भाई जल्दी जाओ’, एक और ने लिखा- ‘निरहुआ के लिए’, एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा-‘किसके लिए’, वहीं चौथे यूजर ने लिखा है-‘वाह दुबे जी वाह’। निरहुआ के नाम को लेकर इस तरह के कई कमेंट्स आम्रपाली के इस पोस्ट पर देखे जा सकते हैं।

क्या है वीडियो की सच्चाई

सुहाग की सेज पर सज-धज कर बैठी आम्रपाली का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि आम्रपाली की ये वीडियो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का है, जिसकी छोटी सी क्लिप आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!