Akshara Singh Song: व्यूज के मामले में रॉकेट बन गया है अक्षरा सिंह का गाना 'Rocket Jawani', देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 12:20 AM IST

Rocket Jawani Song: अक्षरा सिंह का नया गाना रॉकेट जवानी इनदिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। फैंस को न सिर्फ अक्षरा का ये गाना बल्कि उनका डांस भी काफी पसंद आ रहा है। रॉकेट जवानी गाने में अक्षरा का आइटम नंबर देख फैंस उनके कायल हो गए।

Akshara Singh Song: व्यूज के मामले में रॉकेट बन गया है अक्षरा सिंह का गाना 'Rocket Jawani', देखें वीडियो
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh Song Rocket Jawani: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। अक्षरा की लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग हैं जो उनकी फिल्मों और गानों को खूब पसंद करती है। भोजपुरी फिल्मों के साथ ही अक्षरा के गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं। उनके गानों को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वैसे तो आए दिन अक्षरा के नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में अक्षरा का नया गाना ‘रॉकेट जवानी’ रिलीज हुआ जोकि इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के बाद से ही ये सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। गाने में अक्षरा के डांस को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

गाने में चिंग्स चाइनीज को प्रमोट करती दिखीं अक्षरा

रॉकेट जवानी गाने में अक्षरा चिंग्स चाइनीज को भी प्रमोट करती दिखीं। गाने के बोल और सीन में चिंग्स चाइनीज के प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया। भोजपुरी में अक्षरा पहली ऐसी स्टार हैं जिसने चिंग्स के लिए कोई गाना गाया हो। 

रॉकेट जवानी में अक्षरा के आगे फीकी पड़ी सामंथा

पुष्पा:द राइज फिल्म में सामंथा के ‘ऊ अंटावा’ गाने को देश से लेकर विदेश तक खूब पसंद किया गया। इसमें सामंथा का डांस भी खूब चर्चा में रहा। लेकिन भोजपुरी सॉन्ग ‘रॉकेट जवानी’ में अक्षरा ने अपने आइटम नंबर और डांस से सामंथा को भी पीछे छोड़ दिया। लाल रंग के लहंगे और किलर मूव्स के साथ अक्षरा ने ‘रॉकेट जवानी’ गाने से खूब वाहवाही लूटी। गाने में अक्षरा ने इतना कमाल का डांस किया है कि एक पल के लिए भी पलके झपकाना मुश्किल है।

रॉकेट जवानी गाने की डिटेल्स

रॉकेट जवानी गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी दी है। साथ ही उन्होंने इस पर धमाकेदार डांस भी किया है। म्यूजिक कंपोजर समीर टंडन हैं और गाने के बोल अजीन मंडल ने लिखे है। निर्माता आशीष वी पाटिल और निर्देशक अली सेख हैं। गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। व्यूज की बात करें तो रॉकेट जवानी गाने को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!