Shweta Tiwari Bold photos: साड़ी का पल्लू गिराकर श्वेता तिवारी ने दिखाया सेक्सी लुक, तस्वीरें देख तेज हो जाएंगी धड़कनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 01:42 PM IST

Shweta Tiwari Photoshoot: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने साड़ी में बोल्ड फोटोशूट कराकर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज जमकर वायरल हो रही है। फोटो में श्वेता ने साड़ी पहनी हुई है और साड़ी का पल्लू गिराकर कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही है।

Shweta Tiwari Bold photos: साड़ी का पल्लू गिराकर श्वेता तिवारी ने दिखाया सेक्सी लुक, तस्वीरें देख तेज हो जाएंगी धड़कनें
Photo Credit: Instagram

Shweta Tiwari Bold Saree Photoshoot: श्वेता तिवारी छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने बोल्डनेस का जलवा बिखेर चुकी हैं। आज श्वेता मशहूर एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन खासकर टीवी इंडस्ट्री से उन्हें घर-घर पहचान हासिल हुई। श्वेता भोजपुरी फिल्मों में भी कर चुकी हैं और भोजपुरिया दर्शकों के बीच श्वेता को खूब पसंद किया जाता है। हालांकि लंबे समय से वह भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर हैं और इन दिनों टीवी रिएलिटी शो में नजर आती हैं। श्वेता अपने बोल्डनेस को लेकर खूब चर्चा में बनी रहती है। इसका कारण है कि श्वेता का हॉट लुक। 41 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस बला की खूबसूरत और कमसिन लगती हैं। इस उम्र में भी श्वेता की फिटनेस और टोंड बॉडी देख फैंस हैरान रह जाते हैं।

हमेशा की तरह हाल ही में श्वेता ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर सनसनी मचा दी। इन तस्वीरों में श्वेता इतनी बोल्ड लग रही हैं कि आप उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। साड़ी में श्वेता की ये लेटेस्ट तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

साड़ी का पल्लू सराकर श्वेता ने लूट ली महफिल

साड़ी में तस्वीरें शेयर करते ही चारों ओर श्वेता के बोल्डनेस के चर्चे शुरू हो गए। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की है उसमें उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। ऑफ शॉल्डर के मैंचिग ब्लाउज में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। इस लुक में श्वेता ने एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका अलग-अलग पोज देखा जा सकता है। श्वेता की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। उनके पोस्ट पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

श्वेता तिवारी पर्सनल लाइफ

श्वेता तिवारी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने काम के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। उनका जीवन कई परेशानियों से घिरा रहा। उन्होंने दो बार शादी की लेकिन इसके बावजूद उन्हें सच्चा जीवन साथी का प्यार नहीं मिला। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई, उस वक्त श्वेता की उम्र सिर्फ 18 साल थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। राजा और श्वेता की बेटी है जिसका नाम पलक है।

राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली के साथ शादी की। अभिनव और श्वेता का एक बेटा भी है। लेकिन अभिनव के साथ में उनकी शादी नहीं चली और उन्होंने अभिनव से भी तलाक ले लिया। आज श्वेता सिंगल मदर के तौर पर अपने दोनों बच्चों की अच्छे से परवरिश कर रही हैं और अपने करियर में आगे बढ़ चुकी हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!