Namrata Malla Photoshoot: समुद्र और बीच पर खूब फोटोशूट कराती हैं नम्रता मल्ला, देखें बिकिनी में ये बोल्ड तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 02:27 PM IST

Namrata Malla Beach Photoshoot: नम्रता मल्ला फैंस के बीच अपनी सेक्सी और बोल्ड इमेज बना चुकी है। वह बिकिनी में खूब फोटोशूट कराती है। इसके लिए उनका फेवरेट लोकेशन समुद्र होता है। समुद्र में बिकिनी पहन हॉट पोज देते हुए नम्रता की कई तस्वीरें इंटरनेट पर देखने को मिलती है।

Namrata Malla Photoshoot: समुद्र और बीच पर खूब फोटोशूट कराती हैं नम्रता मल्ला, देखें बिकिनी में ये बोल्ड तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

Namrata Malla Beach Bikini Photoshoot: नम्रता मल्ला भोजपुरी की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस हैं जो हमेशा ही अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आती है। वैसे तो नम्रता के हर लुक को पसंद किया जाता है लेकिन फैंस को उनका बिकिनी लुक सबसे ज्यादा पसंद आता है। नम्रता ने भी लोगों के बीच अपने बोल्ड इमेज को लेकर पहचान बना ली है। सोशल मीडिया पर नम्रता की कई फोटो-वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें सबसे अधिक बिकनी लुक ही होता है। नम्रता भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बिकनी में बेबाक होकर फोटोशूट करती हैं। फैंस नम्रता के हॉट लुक के दीवाने हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है।

फोटोशूट के लिए ये है नम्रता का फेवरेट लोकेशन

अगर आप नम्रता के फैन हैं तो आपको जरूर पता होगा कि नम्रता का फेवरेट अटायर बिकिनी है, जिसमें वह खूब फोटोशूट कराती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोटोशूट के लिए नम्रता का फेवरेट लोकेशन क्या है। बता दें कि फोटोशूट के लिए नम्रता को समुद्र काफी पसंद है। समुद्र किनारे और समुद्र की लहरों में नम्रता को फोटोशूट कराना खूब पसंद है। इंस्टाग्राम पर उनकी कई फोटो वीडियो देखने को मिलती है, जिसे एक्ट्रेस ने समुद्र में कराया है। समुद्र में बिकिनी पहन नम्रता मल्ला जब फोटो के लिए हॉट पोज देती हैं तो फैंस की धड़कने तेज हो जाती है। यही कारण है कि उन्हें बीच बिकनी गर्ल कहा जाता है।

समुद्र में खूब फोटोशूट कराती हैं नम्रता

नम्रता आए दिन समुद्र में फोटोशूट कराती रहती है, जिसकी तस्वीरें वह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। खासकर ब्लैक और व्हाइट कलर के बिकिनी में वह सबसे ज्यादा फोटोशूट कराती हैं। नम्रता बिकिनी पहन जब समुद्र में फोटोशूट कराती हैं तो लोग उनके पोस्ट में कमेंट कर 'फायर इन वॉटर' कहते हैं।

नम्रता के डांस के भी दीवाने हैं लोग

नम्रता के हॉट लुक के साथ ही लोग उनके डांस के भी दीवाने हैं। बेली डांस के मामले में तो नम्रता बॉलीवुड की नोरा फतेही और सनी लियोनी को भी मात देती हैं। यही कारण है कि लोग उनके हॉट लुक के साथ ही लचकती कमर और एक्सप्रेशंस पर भी जान छिड़कते हैं। अपने डांस वीडियो को लेकर एक्ट्रेस हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। नम्रता भोजपुरी, हिंदी और साउथ फिल्मों में भी अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!