Bhojpuri Actress: इस एक्ट्रेस को कहा जाता है भोजपुरी की करीना कपूर, जानें क्या है कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 06:51 AM IST

Actress Poonam Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। वह इंडस्ट्री की अकेली ऐसी एक्ट्रेस है जोकि अपनी स्लिम और टोंड बॉडी को लेकर खूब फेमस है। यही कारण है कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में करीना कपूर के नाम से भी जाना जाता है।

Bhojpuri Actress: इस एक्ट्रेस को कहा जाता है भोजपुरी की करीना कपूर, जानें क्या है कारण
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Poonam Dubey: बॉलीवुड में एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर खूब फेमस है। 40 की उम्र के बाद और दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी करीना अपने जीरो फिगर को लेकर सुर्खियों में रहती है। वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज और योगा करते हुए फोटो-वीडियो शेयर करती है और लोगों को भी इसके लिए मोटिवेट करती हैं। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक करीना कपूर है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे के बारे में, जिन्हें भोजपुरी की करीना कपूर कहा जाता है। इसका कारण यह है कि पूनम दुबे अपनी फिगर को स्लिम और खुद को फिट रखने के लिए खूब मेहनत करती है और अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है।

फिटनेस फ्रीक है पूनम दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल होना पड़ता है। लेकिन पूनम अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने स्लिम बॉडी से सभी को मात देती है और अक्सर सोशल मीडिया पर पूनम अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए फोटो-वीडियो शेयर करती है। उनकी जबरदस्त फिट बॉडी देख लोग उन्हें फिटनेस क्वीन भी कहते हैं। इंस्टाग्राम पर पूनम दुबे एक्सरसाइज करते हुए भी फोटो-वीडियो शेयर करती हैं।

पूनम दुबे को कहा जाता है भोजपुरी की करीना कपूर

पूनम दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। पूनम ने अपनी फिल्मों के जरिए इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली है कि आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन उन्हें भोजपुरी में करीना कपूर भी कहा जाता है। दरअसल फिटनेस के प्रति पूनम की कड़ी मेहनत को देखते हुए उनकी तुलना बॉलीवुड की करीना कपूर से की जाती है।

पूनम को नहीं पसंद किसी के नाम का टैग

भोजपुरी दर्शकों के बीच भले ही पूनम को बेबो और करीना कपूर कहा जाता हो। लेकिन उन्हें इस तरह का कॉम्प्लीमेंट बिल्कुल पसंद नहीं है। जी हां, पूनम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, उनका अपना नाम है, वजूद है और पहचान है।  पूनम चाहती है कि लोग कहे कि, पूनम दुबे जैसी फिट रहे। ना कि उनकी फिटनेस को किसी अन्य के नाम के साथ जोड़ा जाए। क्योंकि किसी के नाम की परछाई बनने के बेहतर है अपने नाम को बड़ा किया जाए।

पहली बार किसने कहा पूनम को करीना-कैटरीना

भोजपुरी की करीना कपूर और कैटरीना कैफ जैसे नामों से तो कई लोग पूनम को जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार ये कॉम्प्लीमेंट पूनम को किसने दिया था। एक इंटरव्यू में पूनम ने बताया था कि, 2013 में एक शो के दौरान अभिनेता, गायक और सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें कॉम्पलीमेंट देते हुए कहा था कि, उनका फिगर बिल्कुल करीना और कैटरीना जैसा है। इसके बाद से ही पूनम भोजपुरी इंडस्ट्री की करीना और कैटरीना कैफ जैसे नाम से फेमस हो गई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!