ऑटो न्यूज़

मोबाइल निर्माता शाओमी ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, इसके आगे सब फीका

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 29, 2023, 07:11 PM IST

चीन की मोबाइल और गैजेट्स बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने हाल में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 से पर्दा हटा लिया है। ये दिखने में बहुत खूबसूरत कार है और यहां टेक्नोलॉजी भी हाइटेक लेवल की मिली है।

Image

लेकिन टेस्ला मॉडल एस जैसी कारों को ये टक्कर देने वाली है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार पेश
  • चीन में शुरू हुआ एसयू7 का उत्पादन
  • आधुनिक तकनीक वाली इलेक्ट्रिक कार

Xiaomi SU7 Electric Car: चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 से पर्दा हटा लिया है। फोन बनाने वाली इस कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल विंग ने इस शानदार कार को तैयार किया है। शाओमी ईवी ने इस कार की बहुत सी जानकारी उपलब्ध कराई है जो यहां हम आपको बता रहे हैं। शाओमी के चेयरमैन और सीईओ ली जुन ने कहा कि ग्राहकों की चाहतों के हिसाब से इस इलेक्ट्रि्रक कार को डिजाइन किया गया है। उनका मानना है कि इस कार का फिलहाल कोई मुकाबल नहीं है, लेकिन टेस्ला मॉडल एस जैसी कारों को ये टक्कर देने वाली है।

प्रोडक्शन शुरू हुआ

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन भी शुरू कर दिया है और चीन के बीएआईसी ग्रुप की बीजिंग स्थित फैसिलिटी में ये कार बनाई जा रही है। यहां सालाना 2 लाख शाओमी इलेक्ट्रिक कारें बनाने की क्षमता है। कंपनी बैटरी क्षमता और रेंज के हिसाब से इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इसके साथ 73.6 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है, वहीं ज्यादा दमदार बैटरी पैक 101 किलोवाट-आर का होगा। ये सिंगल चार्ज में करीब 800 किमी तक रेंज देगा। इसके अलावा कंपनी 150 किलोवाट-आर बैटरी पैक वाला वेरिएंट भी ला रही है जिसकी रेंज 1,200 किमी तक होगी।

तेज रफ्तार होगी ईवी

शाओमी एसयू7 ईवी को वी6 और वी6एस मोटर्स के साथ पेश किया जाएगा जो 299 से 374 एचपी तक पावर जनरेट करती हैं। इसका पीक टॉर्क 635 एनएम तक होगा। इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा से 265 किमी/घंटा तक होने वाली है। शानदार लुक के साथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर इसे डिजाइन किया गया है जो दिखने में खूबसूरत है। ये कार सेल्फ पार्किंग, सेल्फ ड्राइविंग तकनीक, हाई रिजोल्यूशन कैमरा लाइडर के अलावा अल्ट्रासॉनिक और रडार के साथ आएगी। कुल मिलाकर अगर आप नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का इंतजार कर रहे हैं तो ये एक जोरदार विकल्प है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article